विज्ञापन
This Article is From May 31, 2018

केएल राहुल से डिनर डेट पर टाइगर श्रॉफ की एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जानिए वायरल तस्वीरों का सच

बॉलीवुड के उभरते सुपरस्टार एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ 'मुन्ना माइकल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस निधि अग्रवाल इन दिनों काफी सुर्खियों में नजर आ रही हैं.

केएल राहुल से डिनर डेट पर टाइगर श्रॉफ की एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जानिए वायरल तस्वीरों का सच
एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ दिखे केएल राहुल
  • राहुल और निधि की तस्वीर हुई वायरल
  • डिनर डेट पर दिखे थे साथ
  • निधि ने कर दिया खुलासा
नई दिल्ली: बॉलीवुड के उभरते सुपरस्टार एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ 'मुन्ना माइकल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस निधि अग्रवाल इन दिनों काफी सुर्खियों में नजर आ रही हैं. निधि अग्रवाल को टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल के साथ देखे जाने पर मीडिया में यह अफवाह फैल गई कि वह उनके साथ डेट कर रही हैं. हालांकि वेब पोर्टल स्पॉटबॉय ने यह दावा किया है कि निधि ने दिए एक निजी इंटरव्यू में डेट की बात को साफ-साफ नकार दिया. बीते दिन 29 मई को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को निधि अग्रवाल के साथ मुंबई के एक रेस्टॉरेंट में देखा गया. केएल राहुल के एक इंस्टाग्राम फैन पेज ने दोनों की एक साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

KL Rahul के साथ दिखीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वायरल हुईं PHOTOS

 

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय के खबर के मुताबिक निधि ने कहा, 'हां मैं और केएल राहुल डिनर डेट के लिए गए थे, क्योंकि मैं उन्हें काफी लंबे वक्त जानती हूं.' निधि ने यह भी बताया, 'मैं राहुल को तब से जानती हूं जब में वो क्रिकेटर नहीं बना था और न ही मैं एक्ट्रेस थी.' इस इंटरव्यू के मुताबिक दोनों ही एक-दूसरे के टच में रहते हैं और जब भी मुंबई आना-जाना हुआ तो जरूर मुलाकात करने की कोशिश करते हैं.
 
 

A post shared by ETimes (@myetimes) on


टाइगर श्रॉफ की नई हीरोइन को मुंबई में कोई फ्लैट नहीं दे रहा क्‍योंकि वो....

केएल राहुल ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से अपने शानदार बैटिंग के बलबूते लोगों का आकर्षण अपनी ओर खींचा है. इस वजह से भी वह काफी लाइमलाइट में हैं. टीम इंडिया के अलावा कर्नाटक की ओर से खेलने वाले केएल राहुल वायरल हुए तस्वीर में काफी डैशिंग स्टाइल में दिखाई दिये. व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस में केएल राहुल और लगभग मिलती-जुलती ड्रेस पहनी हुईं निधि अग्रवाल की कई फोटो सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है. निधि अग्रवाल ने इस साल तेलुगु फिल्म 'सव्यसाची' में भी नजर आ चुकी हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nidhhi Agerwal, KL Rahul, Nidhhi Agerwal KL Rahul Dinner Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com