विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने 'मोरनी बनके' सॉन्ग पर कुछ यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनास (Nick Jonas) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में निक 'मोरनी बनके' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने 'मोरनी बनके' सॉन्ग पर कुछ यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
निक जोनास (Nick Jonas) ने 'मोरनी बनके' पर किया डांस
  • निक जोनास ने 'मोरनी बनके' सॉन्ग पर किया डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
  • निक जोनास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनास (Nick Jonas) हाल ही में देसी गाने पर डांस करते नजर आए. इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. इस वीडियो में निक जोनास एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'बधाई हो' के गाने 'मोरनी बनके (Morni Banke)' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. 

Mahesh Babu की नई फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, फिल्म को लेकर फैंस में बढ़ा क्रेज

बता दें, निक जोनास (Nick Jonas) का ये वीडियो सेन फ्रांसिस्को में उनके कॉन्सर्ट होने के ठीक पहले का है. इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'शो का समय हो गया है.' निक जोनास का ये वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और भारत में काफी वायरल हो रहा है. वहीं, निक जोनास के इस वीडियो को फिल्म फेयर के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा भी शेयर किया गया है.

Viral Video: रेड ड्रेस और हाथ में गिलास लिए नोरा फतेही ने 'दिलबर' सॉन्ग पर किया धांसू डांस

निक जोनास (Nick Jonas) का ये देसी अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. बता दें निक जोनास को बॉलीवुड गाने बहुत पसंद हैं, इससे पहले भी वो कई गाने पर झूमते नजर आ चुके हैं. निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मई 2018 में एक-दूसरे से बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई थी. उनकी शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nick Jonas, Nick Jonas Video, Nick Jonas Dance Video, Nick Jonas Dance On Morni Banke, Nick Jonas Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com