- साउथ कोरियन वेब सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा और अंतिम सीजन 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ और दर्शकों में लोकप्रिय हुआ.
- रिलीज के तीन दिनों में इस सीरीज को 60.1 मिलियन से अधिक व्यूज मिले और इसे 368.4 मिलियन घंटे तक देखा गया.
- स्क्विड गेम सीजन तीन में ली जंग-जे, ली ब्युंग-हुन, वाई हा-जून सहित कई प्रमुख दक्षिण कोरियाई कलाकार शामिल हैं.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते को कोई ना कोई वेब सीरीज रिलीज होती है और व्यूअर्स को भी नई-नई वेब सीरीज या पुरानी वेब सीरीज के सीक्वल देखना पसंद होता है. ऐसे में साउथ कोरियन सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा और फाइनल सीजन ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. यह वेब सीरीज 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी और महज तीन-चार दिन में ही इस वेब सीरीज ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, नेटफ्लिक्स पर इसे 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.
तीन दिन में पहुंचे 60.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज
गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ कोरियन सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा सीजन सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक बन गई है. रिलीज के 3 दिन में ही इस वेब सीरीज को 60.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इसे 368.4 मिलियन से ज्यादा घंटे देखा गया है, इससे पहले दिसंबर में स्क्विड गेम के दूसरे सीजन को 68 मिलियन व्यू के साथ लांच किया गया था. यह नेटफ्लिक्स पर इस समय नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
साउथ कोरिया स्टार्स का ड्रामा
स्क्विड गेम सीजन 3 में ली जंग-जे, ली ब्युंग-हुन, वाई हा-जून, इम सी-वान, कांग हा-न्यूल, पार्क ग्यू-यंग, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, कांग ऐ-शिम, जो यू-री, ली डेविड और रोह जे-वोन जैसे स्टार शामिल हैं. सीजन में सेओंग गी-हुन और खिलाड़ी खतरनाक खेलों में सर्वाइवल के लिए लड़ते रहते हैं. इसमें इन-हो वीआईपी का वेलकम करता है, जबकि उसका भाई जून-हो द्वीप की खोज करता है. अगर आपको भी थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज देखना पसंद हैं, तो आप स्क्विड गेम को स्ट्रीम कर सकते हैं, यह वेब सीरीज फुल ऑन एंटरटेनिंग और थ्रिलर से भरपूर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं