विज्ञापन

पापा ने 3 साल के बेटे का किया कत्ल? 57 देशों में नंबर 1 बनी 8 एपिसोड की नेटफ्लिक्स सीरीज, IMDb पर 7.3 रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर 18 जून को एक वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जिसमें एक पिता को उसके बेटे के कत्ल के इल्जाम में सजा हो जाती है. 8 एपिसोड की इस सीरीज ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है. जाने कैसी है सीरीज.

पापा ने 3 साल के बेटे का किया कत्ल? 57 देशों में नंबर 1 बनी 8 एपिसोड की नेटफ्लिक्स सीरीज, IMDb पर 7.3 रेटिंग
नेटफ्लिक्स वेब सीरीज की दुनियाभर में धूम, शॉकिंग है कहानी
IMDb
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर 18 जून 2026 को रिलीज हुई हार्लन कोबेन की नई थ्रिलर सीरीज 'आई विल फाइंड यू (I Will Find You)' ने दर्शकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. रिलीज के तीन दिन में ही यह सीरीज 57 देशों में नंबर 1 पर पहुंच गई और IMDb पर 7.3 की रेटिंग हासिल कर ली है. 8 एपिसोड की यह लिमिटेड सीरीज एक पिता की जिंदगी की सबसे भयानक कहानी बयान बताती है, जिस पर 3 साल के बेटे का बेसबॉल बैट से कत्ल का आरोप है. लेकिन क्या बेटा सच में मर गया? या फिर पूरी कहानी में कुछ और ही छिपा है? आइए जानते हैं कैसी है सीरीज.

'आई विल फाइंड यू' की कहानी

नेटफ्लिक्स सीरीज की शुरुआत डेविड बरोज (सैम वर्थिंगटन) से होती है. वह पांच साल से जेल में सजा काट रहा है. उसे अपने बेटे मैथ्यू के बेरहमी से कत्ल का दोषी ठहराया गया है. सबूत भी मजबूत हैं, बेसबॉल बैट पर उसकी उंगलियों के निशान, डीएनए रिपोर्ट और गवाह. डेविड बार-बार कहता है कि वह निर्दोष है, लेकिन कोई सुनता नहीं. उसकी जिंदगी तबाह हो चुकी है. फिर एक दिन उसकी साली (पत्रकार) जेल में मिलने आती है. उसके पास एक धुंधली तस्वीर है, जिसमें मैथ्यू जैसा लड़का दिख रहा है. यह तस्वीर डेविड की दुनिया हिला देती है. वह जेल से भाग निकलता है और सच्चाई की तलाश में निकल पड़ता है. रास्ते में खतरे, साजिशें और पुराने राज खुलते जाते हैं.

'आई विल फाइंड यू' में एक्टिंग

सैम वर्थिंगटन ने डेविड का रोल जबरदस्त तरीके से निभाया है. जेल की हताशा से लेकर पिता की जुनूनी तलाश तक, उनकी परफॉर्मेंस दिल छू लेती है. ब्रिट लोअर रेचल के रूप में मजबूत हैं. सपोर्टिंग कास्ट में एरिन रिचर्ड्स, जोनाथन टकर और मैडेलीन स्टो जैसे कलाकार हैं, जिन्होंने अच्छा काम किया है.

आई विल फाइंड यू: वर्डिक्ट

सीरीज की खूबी यह है कि यह सिर्फ क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि पिता-पुत्र के रिश्ते, विश्वासघात, पुलिस साजिश और फैमिली सीक्रेट्स की गहरी पड़ताल भी है. डायरेक्टर और शोरनर रॉबर्ट हल ने कहानी को तेज रफ्तार दी है. 8 एपिसोड में पूरा प्लॉट बिना बोर किए समेट लिया गया है. अगर आपको फूल मी वंस, द स्ट्रेंजर या स्टे क्लोज जैसी हार्लन कोबेन की सीरीज पसंद हैं, तो  आई विल फाइंड यू आपको निराश नहीं करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
I Will Find You Review, Harlan Coben, Netflix, OTT News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com