ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की बरसात होने वाली है. इससे पहले कि मॉनसून दस्तक दे जुलाई के महीने में कंटेंट की भी बारिश होती दिख रही है. जुलाई का पहला हफ्ता नेटफ्लिक्स यूजर्स के लिए खास होने वाला है. अगर आप सस्पेंस, थ्रिलर, मिस्ट्री, कॉमेडी या दिलचस्प ड्रामा पसंद करते हैं तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर ढेर सारा मनोरंजन इंतजार कर रहा है. नेटफ्लिक्स ने 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच 10 नई और रोमांचक रिलीज की अनाउंसमेंट की है. चाहे आप परिवार के साथ देखना चाहें या अकेले रोमांच महसूस करना चाहें, इस लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.
1. एनोला होम्स 3 (Enola Holmes 3)
रिलीज डेट: 1 जुलाई
जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर
एनोला होम्स की नई फिल्म में शादी के दिन ही उसके भाई शेरलॉक का किडनैप हो जाता है. एनोला को अपनी शादी बीच में छोड़कर भाई की तलाश में निकलना पड़ता है. रास्ते में कई रहस्य और खतरे उसका इंतजार करते हैं. मिस्ट्री लवर्स के लिए परफेक्ट विकल्प.
2. द ह्यूमन वेपर (The Human Vapor)
रिलीज डेट: 2 जुलाई
जॉनर: साइंस फिक्शन थ्रिलर
1960 की क्लासिक जापानी फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल होगी. कहानी एक साधारण लाइब्रेरियन मिजुनो की है जो एक्सपेरिमेंट में शामिल होता है. एक्सपेरिमेंट फेल होने पर उसका शरीर भाप में बदलने लगता है. ये एक रोमांचक साइंस फिक्शन होने का वादा करती है.
3. सुपर सुब्बू (Super Subbu)
रिलीज डेट: 2 जुलाई
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल तेलुगु फिल्म. सुब्बू नाम का एक सीधा-सादा लड़का सेक्स एजुकेशन अधिकारी बनकर एक गांव पहुंचता है. वहां उसकी जिंदगी में मजेदार ट्विस्ट आते हैं. ये फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी का भरपूर मजा देने का वादा करती दिख रही है.
4. सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट 3 (Survival of the Thickest Season 3)
रिलीज डेट: 2 जुलाई
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
पॉपुलर कॉमेडी सीरीज का आखिरी सीजन. प्लस साइज की एक ब्लैक महिला मेविस की जिंदगी के उतार-चढ़ाव, ब्रेकअप और खुद को संभालने की कहानी को मजेदार और प्रेरणादायक तरीके से दिखाया गया है.
5. डार्क विंड्स सीजन 4 (Dark Winds Season 4)
रिलीज डेट: 4 जुलाई
जॉनर: क्राइम थ्रिलर
16 साल की बिली सोसी का गायब होना और उसके पीछे छिपे खतरे की कहानी. नावाहो पुलिस की टीम कानूनी रास्ते बंद होने पर नियम तोड़कर हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश करती है. ये
सीरीज सस्पेंस से भरपूर है.
6. डेमन्स ऑफ द शैडो रियलम (Daemons of the Shadow Realm)
रिलीज डेट: 4 जुलाई
जॉनर: एनिमेटेड डार्क फैंटेसी
एक शक्तिशाली योद्धा की कहानी जो शांत गांव में रहते हुए जुड़वां भाई-बहन युरू और आसा के साथ बुरी शक्तियों से लड़ता है. एनीमे और फैंटेसी लवर्स के लिए शानदार ऑप्शन.
7. स्पार्क्स ऑफ टुमॉरो 1 (Sparks of Tomorrow Season 1)
रिलीज डेट: 5 जुलाई
जॉनर: एनिमेटेड सीरीज
जापानी एनीमेटेड सीरीज. भाप शक्ति वाली काल्पनिक दुनिया में क्योटो शहर हमेशा धुएं में घिरा रहता है. मुख्य किरदार किहाची मशीनों से छेड़छाड़ करता है जिससे अनोखे हादसे होते हैं.
8. हैमनेट (Hamnet)
रिलीज डेट: 6 जुलाई
जॉनर: हिस्टोरिकल ड्रामा
ऑस्कर विजेता डायरेक्टर क्लो झाओ की फिल्म. शेक्सपियर के परिवार की दर्द भरी कहानी, खासकर उनके बेटे हैमनेट के इर्द-गिर्द. पॉल मेस्कल शेक्सपियर का रोल निभा रहे हैं.
9. बेटर लेट दैन सिंगल 2 (Better Late Than Single Season 2)
रिलीज डेट: 7 जुलाई
जॉनर: रियलिटी शो
कोरियन रियलिटी डेटिंग शो का दूसरा सीजन. ग्लैमरस स्टार्स की बजाय लाइफटाइम सिंगल रहे आम लोगों की डेटिंग और रिलेशनशिप की कहानी. पहले सीजन की लोकप्रियता को देखते हुए यह सीजन भी खास होने वाला है.
10. वंडरफुल नाइटमेयर (Wonderful Nightmare)
रिलीज डेट: 7 जुलाई
जॉनर: फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा
साउथ कोरियन फिल्म है. घमंडी अमीर लड़की येओन-वू का एक्सीडेंट के बाद स्वर्ग पहुंचना और फिर पता चलना कि उसकी मौत का समय अभी नहीं आया. स्वर्ग के मैनेजर्स क्या फैसला लेते हैं, यह देखना मजेदार होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं