विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2017

चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए तैयार हैं नील नितिन मुकेश

नील ने ट्विटर पर लिखा, "'गोलमाल अगेन' के सेट पर..आप सभी ने 'इंदु सरकार' को जो सराहना, प्यार और सम्मान दिया है उसका आभार जताने के लिए एक मिनट लेना चाहता हूं. यह एक कलाकार के लिए बहुत उत्साहजनक है, जब उसके दर्शक सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं."

चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए तैयार हैं नील नितिन मुकेश
  • 'इंदु सरकार' के बाद 'गोलमान अगेन' के सेट पर लौटे नील
  • आपने मेरे विश्वास को मजबूत किया, बड़ी चुनौतियां के लिए तैयार हूं
  • 2 दिनों में 1.90 करोड़ ही कमा पाई 'इंदु सरकार'
नई दिल्ली: अभिनेता नील नितिन मुकेश फिल्म 'इंदु सरकार' में अपने किरदार के लिए फिल्म उद्योग और प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद भविष्य में ज्यादा चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. नील ने फिल्मकार मधु भंडारकर की फिल्म में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी से प्रेरित किरदार निभाया है. यह फिल्म शुक्रवार को रीलीज हुई है. 

ये भी पढ़ें: इमरजेंसी के दौर में सरकार से लोहा लेने की कहानी है 'इंदु सरकार'

नील ने रविवार को ट्वीट किया, "'गोलमाल अगेन' के सेट पर..आप सभी ने 'इंदु सरकार' को जो सराहना, प्यार और सम्मान दिया है उसका आभार जताने के लिए एक मिनट लेना चाहता हूं. यह एक कलाकार के लिए बहुत उत्साहजनक है, जब उसके दर्शक सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं." अभिनेता ने कहा, "इससे आपने मेरे विश्वास को मजबूत किया है कि मुझे एक कलाकार के रूप में बड़ी चुनौतियां लेने के लिए आगे बढ़ना चाहिए."

ये भी पढ़ें: दूसरे दिन ही ढेर हुई 'इंदु सरकार', उधर 'मुबारकां' की कमाई में जबरदस्त उछाल

फिल्म 'इंदु सरकार' 1975-1977 के आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है.  फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है और इसने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है. बॉक्सऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में 1.90 करोड़ कमाए है. 

फिल्म 'इंदु सरकार' में कीर्ति कुलहरी, तोता रॉय चौधरी, सुप्रिया विनोद और अनुपम खेर की भी मुख्य भूमिकाएं हैं. 

Video: जानें कैसी है 'इंदु सरकार' ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neil Nitin Mukesh, Indu Sarkar, Golmaal Again
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com