विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2019

नेहा कक्कड़ ने स्टेज पर 'कोका कोला' सॉन्ग से मचाई ऐसी धूम, सेलेब्स से लेकर दर्शक सभी हुए क्रेजी- देखें धमाकेदार Video

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने फिर से स्टेज पर धूम मचा दी है. उन्होंने स्टेज पर इस बार सिंगिंग के अलावा डांसिंग का भी जबरदस्त तड़का लगाया है.

Also Read in
नेहा कक्कड़ ने स्टेज पर 'कोका कोला' सॉन्ग से मचाई ऐसी धूम, सेलेब्स से लेकर दर्शक सभी हुए क्रेजी- देखें धमाकेदार Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का धमाकेदार वीडियो वायरल
  • नेहा कक्कड़ ने स्टेज पर मचाई धूम
  • 'कोका कोला' सॉन्ग गाकर किया धमाका
  • सेलेब्स से लेकर दर्शक सभी हुए क्रेजी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने फिर से स्टेज पर धूम मचा दी है. उन्होंने स्टेज पर इस बार सिंगिंग के अलावा डांसिंग का भी जबरदस्त तड़का लगाया है. उनका स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) इस वीडियो में अपने मशहूर सॉन्ग 'कोका कोला' गा रही हैं. उनके गाने और डांस को देख ऑडियंस क्रेजी हो गई और वन्स मोर की डिमांड करने लगी.  नेहा कक्कड़ का यह वीडियो आइफा रॉक्स 2019 (IIFA Rocks 2019) का है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ अपनी दिलकश आवाज में दर्शकों  को दीवाना बना रही हैं. 

पीएम मोदी को बीच की सफाई करता देख बॉलीवुड एक्टर को आया गुस्सा, बोले-तुमने उन्हें कैमरामैन संग अकेला क्यों छोड़ा

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी सिंगिंग के अलावा डांसिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं. इस वीडियो में उनका स्टाइल भी शानदार लग रहा है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा कक्कड़ पिंक कलर के क्रॉप टॉप के साथ मरुन कलर की श्रग में दिखाई दे रही हैं. बता दें कि हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़  का गाना 'साकी-साकी' रिलीज हुआ था. फिल्म 'बाटला हाउस' के इस गाने पर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी डांसिंग के जलवे बिखेरे थे.

Viral Video: 8 साल पहले विनर बना था ये बच्चा, बुरी संगत ने उजाड़ दिया जीवन, इंडियन आइडल में सुनाई दर्द भरी दास्तां

बता दें कि बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं. बीते साल नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Dance Video, Neha Kakkar Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com