- नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीरें
- ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखी पोस्ट
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
साल 2020 में एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की जिंदगी में काफी बदलाव आया. जहां उन्होंने अपने पति और एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को खो दिया, वहीं, कुछ महीनों बाद ही वह कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गईं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें नीतू कपूर ऋषि कपूर और अपने बेटे रणवीर के साथ भी नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, "2020 मेरे लिए रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा. जब तुम गए, तो ऐसा लगा जैसे किसी हिरण को हैडलाइट में पकड़ लिया जाता है, जिसके बाद वह यह नहीं समझ पाता कि आखिर उसे जाना कहां है."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीतू कपूर (Neetu Kapoor Instagram) ने आगे लिखा, "जुग जुग जियो मेरे लिए उस समय ऐसा था, कि उसने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उसके बाद कोविड हुआ. मैं अपने बच्चों के बिना इतने समय तक कभी नहीं रही थी. उस समय मेरा साथ के लिए धन्यवाद." नीतू कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वहीं, ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बात करें तो इसी साल 30 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन से न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री को बल्कि पूरे देश को काफी झटका लगा था. उनके निधन के बाद अपने काम पर वापस लौटते हुए नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं