- नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की फनी और क्यूट फोटो
- फोटो देख खुद ऋषि कपूर की बेटी भी नहीं रोक पाई अपनी हंसी
- ऋषि कपूर की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर फेस ऐप चैलेंज की धूम मची हुई है. इस चैलेंज ने बॉलीवुड में भी अपना खूब धमाल मचाया हुआ है. अब इस चैलेंज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को भी खूब प्रभावित किया है और ऐसे में ही उन्होंने अपने पति ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. सोशल मीडिया पर छाई हुई ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की यह फोटो देखने में फनी के साथ ही काफी क्यूट भी है. दरअसल, नीतू कपूर के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर हुई इस फोटो में एक तरफ ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बचपन की तस्वीर, तो दूसरी और उनकी हाल की फोटो लगी हुई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "यह फोटो साबित करती है कि फेस ऐप बहुत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाता है." ऋषि कपूर की इस फोटो पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी हंसते हुए अपना रिएक्शन दिया है.
बता दें कि फेस ऐप चैलेंज का क्रेज आजकल हर किसी को चढ़ा हुआ है. कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने भी इस चैलेंज के तहत अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह दोनों 60 साल के होने के बावजूद काफी कूल लग रहे थे.
अब मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर बनेगी फिल्म, 'दिग्गज स्पिनर' के किरदार में नजर आएगा ये एक्टर
वहीं बॉलीवुड के दिग्गज ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बात करें तो वह पिछले साल सितबंर से ही अपने इलाज के लिए पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ न्यूयॉर्क में मौजूद हैं. हालांकि, अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और जल्द ही भारत वापस लौटने वाले हैं. न्यूयॉर्क में रहने के बावजूद दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी गतिविधियां शेयर करते हैं. हाल ही में उनसे मिलने बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर न्यूयॉर्क पहुंचे थे, जिनकी कई फोटो सोशल मीडिया पर भी छाई हुई थी.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं