विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस पहुंच गईं मुंबई के रेड लाइट एरिया में और फिर हुआ ऐसा...

‘रमन राघव’ फेम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जोर-शोर से लगी हैं,

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस पहुंच गईं मुंबई के रेड लाइट एरिया में और फिर हुआ ऐसा...
द्विभाषी फिल्म 'मूतोन' में दिखेंगी शोभिता धूलिपाला.
  • दो भाषाओं में बन रही है मूतोन
  • रमन राघव में नजर आ चुकी हैं शोभिता धूलिपाला
  • गीतू मोहनदास हैं डायरेक्टर
नई दिल्ली: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ फेम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जोर-शोर से लगी हैं, और वे अपने कैरेक्टर की तैयारी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. उनकी अगली द्विभाषी फिल्म ‘मूतोन’ के कैरेक्टर की तैयारी के लिए वे मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा पहुंच गई थीं. फिल्म को राइटर-डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं. फिल्म 2018 में रिलीज होगी. वे वहां पर कमाठीपुरी जीवन जीने वाली औरतों की जिंदगी देखकर हैरान रह गईं और उन्हें अपने रोल के लिए वहां सीखने को काफी कुछ मिला.

पढ़ें: 19 साल की हुईं चंकी पांडे की बेटी, 19 तस्वीरों में देखें ग्लैमरस लाइफ​
शोभिता बताती हैं, “मूतोन में मैं कमाठीपुरा की एक तेज-तर्रार महिला के किरदार में हूं. कमाठीपुरा दुनिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में से एक है. हमने गोरिल्ला स्टाइल में शूट किया है, इसलिए मुझे वहां के परिवारों के साथ बातचीत का मौका मिला और उन छोटे कमरों में रहने का भी. भारत में लोगों की पहचान उनकी जाति या काम या रंग से की जाती है. लेकिन कमाठीपुरा में, वे बदतर जिंदगी जी रहे हैं लेकिन वे बहुत ही प्यारे और मिलनसार लोग हैं. शूटिंग काफी हेक्टिक थी और हमें रोजाना 20 घंटे शूट करनी पड़ती थी. यह मेरे लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव था. फिल्म में अनुराग कश्यप के डायलॉग हैं, गीतू मोहनदास का डायरेक्शन है और राजीव राय की सिनेमैटोग्राफी है. जो बेहतरीन है.”

VIDEO: फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की टीम से ख़ास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Sobhita Dhulipala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com