विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2018

अपराधी का रोल करके नवाजुद्दीन ने शेयर किया एक्सपीरिएंस, बोले- बहुत मजा आया...

नेटफ्लिक्स पर 'सैक्रेड गेम्स' को रिलीज करने की तैयारियों में जुटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि पर्दे पर उन्हें जटिल भूमिकाएं निभाना पसंद है, न कि घिसी-पिटी भूमिकाएं.

अपराधी का रोल करके नवाजुद्दीन ने शेयर किया एक्सपीरिएंस, बोले- बहुत मजा आया...
'सैक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
  • नवाजुद्दीन ने शेयर किया अनुभव
  • 'सैक्रेड गेम्स' में निगेटिव रोल
  • नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
नई दिल्ली: डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'सैक्रेड गेम्स' को रिलीज करने की तैयारियों में जुटे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि पर्दे पर उन्हें जटिल भूमिकाएं निभाना पसंद है, न कि घिसी-पिटी भूमिकाएं. शो में अपनी भूमिका के बारे में नवाजुद्दीन ने कहा, "मुझे बहुत मजा आया. मुझे जटिल भूमिकाएं निभाना पसंद है, न कि घिसी-पिटी. मैं ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहता हूं, जो कुछ हटके हों और ऐसे पात्र हमारे वास्तविक जीवन में हमारे आस-पास ही रहते हैं." विक्रम चंद्रा के 'बेस्ट सेलिंग' उपन्यास 'सैक्रेड गेम्स' पर आधारित बहुप्रतीक्षित शो का निर्माण 'फैंटम फिल्म्स' ने किया है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला IIFA पुरस्कार, श्रीदेवी को किया समर्पित

विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप के सह निर्देशन में बने शो में नवाजुद्दीन ने अपराधी का किरदार निभाया है. डिजिटल प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता पर उन्होंने कहा, "यह अच्छा है कि नेटफ्लिक्स पर सेंसरशिप का कोई विवाद नहीं है, इसलिए अनुराग कश्यप ने इस श्रंखला को पूरी आजादी से बनाया है. और उनके दिमाग की पूरी बदमाशी हमने इस शो में उतार दी है."
 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप, पुलिस ने FIR की दर्ज

'सैक्रेड गेम्स' की कहानी सरताज सिंह नामक एक अनुभवी और सनकी पुलिस अफसर पर आधारित है. शो में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं. नवाजुद्दीन इसके अलावा निर्माता नंदिता दास की फिल्म 'मंटो' में दिवंगत उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो के किरदार में नजर आएंगे. नवाज को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आइफा) में 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है.

(इनपुट आईएएनएस से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Netflix, Sacred Games
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com