विज्ञापन

मेरी वजह से अगर किसी का पेट भर रहा है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं...पर्सनैलिटी राइट्स पर बोले नाना पाटेकर

नाना पाटेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज संकल्प की प्रमोशन में जुटे हैं. इसी दौरान उन्होंने एनडीटीवी से खास बातचीत की और पर्सनैलिटी राइट्स और पेटेंट को लेकर चले ट्रेंड पर अपना विचार रखा.

मेरी वजह से अगर किसी का पेट भर रहा है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं...पर्सनैलिटी राइट्स पर बोले नाना पाटेकर
पर्सनैलिटी राइट्स पर बोले नाना पाटेकर
Social Media
नई दिल्ली:

वेब सीरीज ‘संकल्प' के प्रचार के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनेता नाना पाटेकर ने आज के दौर में कलाकारों की आवाज और पहचान के इस्तेमाल को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है, जहां कई कलाकार अपनी आवाज और इमेज के दुरुपयोग को लेकर सतर्क हो गए हैं. हाल के समय में कई बड़े सितारों ने अपनी पर्सनैलिटी, आवाज और इमेज को कानूनी तौर पर सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाए हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने अपनी पहचान के दुरुपयोग को रोकने के लिए पेटेंट और अन्य कानूनी सुरक्षा उपाय अपनाए हैं. इंडस्ट्री में यह एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है, जहां सेलिब्रिटीज अपने डिजिटल और पब्लिक प्रेजेंस पर पूरा नियंत्रण रखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के जेल से बाहर आते ही सबसे पहले इस शख्स ने पूरा किया वादा, सोनू सूद रह गए पीछे?

इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर से यह भी पूछा गया कि आजकल कोई भी मीम हो या कोई भी रील, उसमें हंसते हुए चेहरों में अक्सर उनका ‘वेलकम' फिल्म का सीन इस्तेमाल किया जाता है. सोशल मीडिया पर यह सीन काफी वायरल रहता है और लोग इसे बड़े चाव से शेयर करते हैं. इसी सवाल के जवाब में नाना पाटेकर ने पर्सनैलिटी राइट्स पर बात की और एक तरह से उनके जवाब में यह साफ नजर आया कि वह चाहते हैं कि मनोरंजन होता रहना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Nana patekar

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, “उसकी वजह यह है कि आजकल लोग हमारी आवाज और इमेज को पेटेंट करा लेते हैं. पर मेरी वजह से अगर किसी का पेट भर रहा है या किसी को पैसे मिल रहे हैं, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.”

नाना का यह बयान उनके व्यक्तित्व की सादगी और जमीन से जुड़े नजरिए को दर्शाता है. जहां एक तरफ इंडस्ट्री में कई कलाकार अपनी बौद्धिक संपदा को लेकर सख्त रुख अपनाते हैं, वहीं नाना पाटेकर का यह कहना कि अगर उनके नाम या आवाज से किसी को रोजगार मिल रहा है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, एक अलग सोच को सामने लाता है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 नहीं देख पाएंगे 18 से कम उम्र के दर्शक, 21 कट लगने के बाद भी बच्चों के लायक नहीं रही ये फिल्म- मिला A सर्टिफिकेट

‘संकल्प' वेब सीरीज 11 मार्च से अमेजन मैक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज में नाना पाटेकर के साथ संजय कपूर और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है, जो अपने सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर आधारित कंटेंट के लिए जाने जाते हैं.

सीरीज ‘संकल्प' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके किरदारों के साथ-साथ इसकी कहानी भी चर्चा में है. ऐसे में नाना पाटेकर का यह बयान न सिर्फ इस सीरीज के प्रमोशन को एक अलग आयाम देता है, बल्कि इंडस्ट्री में चल रही एक अहम बहस को भी नई दिशा देता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com