विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

'पद्मावती' विवाद पर बोले नाना पाटेकर, दीपिका पादुकोण को धमकाना गलत

नाना पाटेकर ने कहा, "पद्मावती अभी तक रिलीज नहीं हुई है. आपको नहीं पता कि फिल्म में क्या दिखाया गया है. मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता, लेकिन मेरा मानना है कि दीपिका और भंसाली को धमकाना गलत और अस्वीकार्य है."

'पद्मावती' विवाद पर बोले नाना पाटेकर, दीपिका पादुकोण को धमकाना गलत
'पद्मावती' फिल्म की रिलीज डेट टाली गई है.
  • नाना पाटेकर ने किया 'पद्मावती' का समर्थन
  • मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता : नाना पाटेकर
  • दीपिका, भंसाली को धमकाना अस्वीकार्य : नाना पाटेकर
पुणे: फिल्म 'पद्मावती' को लेकर देशभर में हो रहे भारी विवाद पर अब बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने चु्प्पी तोड़ी है. गुरुवार को नाना ने कि दीपिका पादुकोण और निर्माता संजय लीला भंसाली को विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' के रिलीज को लेकर दी जा रही धमकियां 'गलत' और 'अस्वीकार्य' हैं. पाटेकर ने एक कार्यक्रम में कहा, "पद्मावती अभी तक रिलीज नहीं हुई है. आपको नहीं पता कि फिल्म में क्या दिखाया गया है. मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता, लेकिन मेरा मानना है कि दीपिका और भंसाली को धमकाना गलत और अस्वीकार्य है." 

जिस विरोध से यहां 'पद्मावती' गुजर रही, पाकिस्तान में 'वरना' का भी वैसा हाल

'पद्मावती' में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी हैं. राजपूत रानी पद्मावती से जुड़े तथ्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोप को लेकर फिल्म विवादों में है. फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी न मिलने के कारण इसकी रिलीज स्थगित कर दी गई.

'पद्मावती' पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, मुख्‍यमंत्रियों को लगाई फटकार

दीपिका और भंसाली को 'पद्मावती' की वजह से जमकर विरोध सहना पड़ा. फिल्म की वजह से दीपिका की नाक और सिर काटने की धमकी दी गई थी.

Padmavati: दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में बोलीं दीया मिर्जा- अगर महिलाओं को धमकियां मिलेंगी तो...

पिछले दिनों 'फिरंगी' के प्रमोशन में व्यस्त कपिल शर्मा ने दीपिका को मिल रही इस धमकियों पर कहा था, "एक तरफ आप कहते हैं कि दीपिका राष्ट्रीय गौरव हैं. आप महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं. मुझे लगता है कि सभी को लगना चाहिए कि ये धमकियां गलत हैं." 'पद्मावती' की रिलीज की तारीख आगे बढ़ने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मामला सेंसर बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है. अंतिम निर्णय सेंसर बोर्ड को ही लेना है. अगर उन्हें इसमें कुछ आपत्तिजनक लगेगा तो उन्हें इसके बारे में फैसला करना चाहिए.

VIDEO: 'फिरंगी' से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavati, Nana Patekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com