टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के कारण महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक का औपचारिक ऐलान टल गया है। टीम इंडिया के कप्तान धोनी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी है और स्क्रिप्ट के साथ कास्टिंग भी पूरी हो चुकी है, मगर औपचारिक ऐलान बाकी था, जिसे पूरा करने के लिए फिल्म की टीम 15 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया जाने वाली थी।
15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के वर्ल्डकप मुकाबले के दौरान इस फिल्म का औपचारिक ऐलान होना था। मगर टीम इंडिया के साधारण प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म की टीम ने ऑस्ट्रेलिया न जाने का निर्णय लिया है। धोनी की जिंदगी पर बनने वाली इस फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं।
जब से इस फिल्म की घोषणा हुई, तभी से ये फिल्म सुर्ख़ियों में है। बताया जा रहा है कि इसीलिए वर्ल्डकप में होने वाले भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बीच इसका ऐलान करने की योजना बनाई गई थी, मगर शायद फिल्म की टीम, भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार हो रही हार से निराश है।
फिल्म की टीम को यह भी लगता है की शायद भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ेगा, इसलिए इस मुकाबले के बीच जाना नहीं चाहती। इस फिल्म की 2014 के आखिर में शुरुआत होनी थी, सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, मगर अचानक धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने की वजह से फिल्म शुरू नहीं हो पाई थी। क्योंकि धोनी के टेस्ट छोड़ने के बाद फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट में बदलाव करना पड़ा।
अब यह देखना दिलचस्प होगा की यह फिल्म कब शुरू होती है और इसमें कौन-कौन से नए मोड़ आते हैं। फिलहाल फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत अपनी आने वाली फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' के प्रचार में जुटे हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं