- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हुई रिलीज
- फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी
- चौथे दिन किया इतना कलेक्शन
Motichoor Chaknachoor Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' को रिलीज हुए चार दिन हो गए है. अपनी इस फिल्म के जरिए एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार रोमांटिक फिल्मों में हाथ आजमा रहे हैं. नवाजुद्दीन और आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर (Motichoor Chaknachoor)' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है. छोटे शहर के मध्यवर्गीय परिवारों की जिंदगी पर आधारित इस फैमिली कॉमेडी फिल्म ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. फिल्म को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ने चौथे दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया होगा.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
हालांकि अभी इसके आधिकारिक आंकड़े आना बाकी है. 'मोतीचूर चकनाचूर (Motichoor Chaknachoor)' फिल्म ने रविवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस हिसाब से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ने अब तक 18 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कमाई की है. वहीं फिल्म की बात करें तो, 'मोतीचूर चकनाचूर (Motichoor Chaknachoor)' की कहानी भोपाल के पुष्पिंदर त्यागी यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और अनिता यानी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की है. अनिता विदेशी दूल्हे से ब्याह रचाकर विदेश में बसना चाहती है, और अपनी सहेलियों पर रौब जमाना चाहती है. लेकिन बार-बार इस मोर्चे पर गच्चा खाने के बाद अपनी मौसी की सलाह पर उसकी निगाह टिकती है अपने पड़ोसी पुष्पिंदर त्यागी पर. पुष्पिंदर की उम्र 36 साल हो चुकी है, और अब वह अपने जीवन के अकेलेपन को दूर करना चाहता है. जिसके लिए वह किसी भी लड़की से शादी करने को तैयार है. पुष्पिंदर और अनिता विवाह बंधन में बंध जाती हैं, लेकिन फिर पता चलता है कि पुष्पिंदर की दुबई से नौकरी छूट चुकी है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर (Motichoor Chaknachoor)' पूरी तरह से फैमिली ड्रामा है, जिसमें छोटे शहर के दो पड़ोसियों की कहानी को समेटा गया है. फिल्म के छोटे-छोटे पल ऐसे दौर में ले जाते हैं जिन्हें हम धीरे-धीरे पीछे छोड़ते जा रहे हैं. फिल्म में हंसाने की भी कोशिश बहुत ही प्यारे पलों से की गई है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की दिलचस्प केमेस्ट्री वाली 'मोतीचूर चकनाचूर' वन टाइम वॉच है.
देखें Video:
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं