भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा ने अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने शानदार गानों और डांस के लिए सुर्खियां बटोरी हैं. उनके सुपरहिट डांस नंबर्स आज भी उत्तर प्रदेश और बिहार में खूब पसंद किए जाते हैं, और लोग उनके गानों पर जमकर थिरकते हैं. मोनालिसा का डांस उनके फैंस का दिल जीत लेता है, खासकर जब वह अक्षय कुमार के गानों पर परफॉर्म करती हैं. उनके डांस मूव्स में एक अलग ही जादू नजर आता है, जो दर्शकों को दीवाना बना देता है.
22 मई को मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मॉर्निंग फ्रेशनेस" और साथ में कई हार्ट इमोजी जोड़े. यह वीडियो अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम (2007) के मशहूर गाने "ऊंचा लंबा कद" पर बनाया गया है. इस रील में मोनालिसा ने काली ड्रेस पहनी है और माथे पर काली बिंदी लगाई है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है. वीडियो को देखकर लगता है कि इसे किसी शूटिंग लोकेशन पर फिल्माया गया है, हालांकि यह साफ नहीं है कि वह किस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोनालिसा ने हाल ही में अपने काम को लेकर अपडेट दी थी कि उनकी वेब सीरीज जुड़वा जाल जल्द ही हंगामा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. उनके फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मोनालिसा का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस उनके डांस और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं. मोनालिसा हमेशा की तरह अपने अनोखे अंदाज से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं