विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2018

मिथुन चक्रवर्ती के के बेटे महाक्षय और पत्नी योगिता को मिली अग्रिम जमानत

बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रबर्ती के बेटे महाक्षय और पत्नी योगिता बाली को यहां एक अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी.

मिथुन चक्रवर्ती के के बेटे महाक्षय और पत्नी योगिता को मिली अग्रिम जमानत
मिथुन चक्रवर्ती का बेटा मिमोह उर्फ महाक्षय (फाइल फोटो)
  • मिथुन के बेटे को मिली जमानत
  • लगा है रेप का आरोप
  • पत्नी पर भी धोखाधड़ी का आरोप
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रबर्ती के बेटे महाक्षय और पत्नी योगिता बाली को यहां एक अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी. दोनों पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. विशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने दोनों को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानत जमा करने के लिए कहा और उन्हें जमानत दे दी. अदालत ने उन्हें निर्देश दिया कि वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और न तो गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, और इसके साथ ही जब भी जरूरत पड़ेगी वे जांच में शामिल होंगे और जांच एजेंसी को जांच में सहयोग करेंगे.

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर लगा रेप का आरोप, महिला ने मां-बेटे पर कराया केस दर्ज

उल्लेखनीय है कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि महाक्षय ने उसे शादी का झांसा देकर उसे धोखा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई, तब उन्होंने उसे एक दवा दे दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया. महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि योगिता ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने महाक्षय से अपना रिश्ता जारी रखा तो उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

VIDEO: ‘मर्करी’ की टीम से खास मुलाकात


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Mahakshya Chakraborty, Yogita Bali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com