विज्ञापन

मिर्जापुर सीजन 4 पर गोलू गुप्ता ने कहा 'फिंगर्स क्रॉस्ड', 4 सितंबर को रिलीज हो रही 'मिर्जापुर द मूवी'

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिर्जापुर के तीन सीजन आ चुके हैं और चौथे का फैन्स को इंतजार है. अब मिर्जापुर की गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने ये इशारा किया है.

मिर्जापुर सीजन 4 पर गोलू गुप्ता ने कहा 'फिंगर्स क्रॉस्ड',  4 सितंबर को रिलीज हो रही 'मिर्जापुर द मूवी'
मिर्जापुर की गोली ने बताया कैसा है मिर्जापुर सीजन 4 को लेकर उनका हाल
YouTube
नई दिल्ली:

'मिर्जापुर' ने भारत की सबसे सफल और मशहूर ओटीटी फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है. अपने कभी न भूले जाने वाले किरदारों, ग्रिपिंग स्टोरीटेलिंग, शानदार परफॉर्मेंसेस और इंटेंस ड्रामा के दम पर इस सीरीज ने पिछले कुछ साल से एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग खड़ी की है. अब यह फ्रेंचाइजी स्ट्रीमिंग से सीधे थिएटर्स का रुख करके इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है. 'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ यह भारत की सबसे बड़ी ओटीटी प्रॉपर्टीज में से एक का पहला थिएट्रिकल एडाप्टेशन बनने जा रही है. इस बीच मिर्जापुर वेब सीरीज के चौथे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. आइए जानते हैं मिर्जापुर की गोलू यानी श्वेता त्रिपाठी का फिल्म और सीरीज को लेकर क्या कहना है.

पोस्टर गर्ल नहीं है मिर्जापुर की गोलू

श्वेता त्रिपाठी ने कहा, "मिर्जापुर हमारे लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार है, और गोलू का किरदार तो बेशक बेहद खास है. इन सभी सीजंस को मिलाकर अब लगभग एक दशक (10 साल) होने जा रहे हैं. कास्ट और क्रू अब एक परिवार बन चुके हैं. हमने साथ में बहुत कुछ शेयर किया है."

गोलू के किरदार को निभाना उनके लिए क्यों इतना मायने रखता है और सीजंस के साथ यह रोल कैसे बदला है, इस पर श्वेता ने कहा, "गोलू बेहद खास है. मुझे उसका रोल निभाना बहुत पसंद है. जब हम आर्केटाइप्स की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि गोलू एक वॉरियर है. वह एक ऐसी लड़की है जो सबसे मुश्किल हालातों में भी गरिमा के साथ रहना नहीं छोड़ती. वह कोई पोस्टर गर्ल नहीं है. उसने जो चीजें अपनी आंखों से देखीं, उन्होंने उसे पूरी तरह से बदल दिया, और यह बेहद दुखद है."

गहरे अंधकार में खो गई थी गोलू: श्वेता त्रिपाठी

गोलू का किरदार निभाने के इमोशनल इम्पैक्ट पर बात करते हुए और अगले सीजन के लिए अपनी उत्सुकता जताते हुए श्वेता ने आगे कहा, "खासकर सीजन 2 और 3 में मैं एक बेहद गहरे अंधकार में चली गई थी और मुझे इससे बाहर आने में समय लगा. लेकिन फिर भी मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. मैं सीजन 4 का और इंतजार नहीं कर सकती. फिंगर्स क्रॉस्ड. मैं इसके लिए दुआ कर रही हूं. मैं बहुत एक्साइटेड हूं. मैं गोलू से दोबारा मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती."

मिर्जापुर मूवी की रिलीज डेट

'मिर्जापुर: द मूवी' को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है. गुरमीत सिंह ने इसका निर्देशन किया है. पुनीत कृष्णा ने इसकी कहानी लिखी है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर में एक ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: 46 साल पुरानी इस फिल्म के गिटार का आज भी नहीं कोई तोड़, पार्टी, कार से रिंगटोन तक की शान

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
डिप्टी एडिटर
नरेंद्र सैनी फिल्म पत्रकारिता के प्रमुख नामों में शुमार हैं. 26 साल का पत्रकारिता का सफर, जिसमें इंडिया टुडे जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं. साल 2017 से... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Tripathi, Mirzapur, OTT Releases, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com