विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

Milind Soman Push-ups: 53 की उम्र में भी ये एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को पीठ पर बैठाकर कर रहा ये काम, देखें Video

मॉडल मिलिंद सोमन ने 1995 में अलिशा चिनाय के म्यूजिक वीडियो ‘मेड इन इंडिया’ के साथ दस्तक दी थी.

Milind Soman Push-ups: 53 की उम्र में भी ये एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को पीठ पर बैठाकर कर रहा ये काम, देखें Video
  • मिलिंद सोमन ने पीठ पर बैठाकर मारा पुश अप
  • 1995 में अलिशा चिनाय के म्यूजिक वीडियो से की थी एंट्री
  • गर्लफ्रेंड की वजह से कई बार हो चुके हैं troll
नई दिल्ली: सुपरमॉडल रह चुके मिलिंद सोमन ने 1995 में अलिशा चिनाय के म्यूजिक वीडियो ‘Made In India’ के साथ दस्तक दी थी. अलिशा का ये गाना पूरे देश में गूंजा था, और मिलिंद पूरे देश में पहचाना हुआ नाम बन गए थे. 1995 में ही वे उस समय विवादों में आ गए थे जब टफ शूज के एड में वे मधु सप्रे के साथ अजगर लपेटे नजर आए थे. दोनों ने सिर्फ जूते पहन रखे थे और अजगर था. इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था. लेकिन पिछले दिनों वे अपने से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड की वजह से कई बार troll हुए. लेकिन दुनिया चाहे जो भी कहे मिलिंद सोमन 53 साल के होने के बावजूद एकदम फिट और फाइन हैं. इसकी मिसाल हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी.

Photos: 34 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ नेपाल में मिलिंद सोमन ने सेलिब्रेट किया Birthday

मिलिंद सोमन इस वीडियो में गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर के साथ नजर आ रहे हैं. वे उनकी पीठ पर बहुत ही आराम से बैठी हुई हैं, और मिलिंद सोमन हैं कि पुश-अप्स कर रहे हैं. इन दिनों ये जी हिमाचल प्रदेश में है जहां दोनों धर्मशाला से ऊना तक का 130 किलोमीटर की दौड़ लगा रहे हैं. इन दिनों मिलिंद और अनिता की जोड़ी सोशल मीडिया साइट्स पर काफी हिट है. दोनों अक्सर मजेदार तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं.
 

मिलिंद सोमन दौड़ लगाने के अलावा फिल्मों में छोटे रोल करते नजर आए हैं. वे सैफ अली खान की फिल्म ‘शेफ’ में भी नजर आए थे. मिलिंद सोमन ने सिद्ध कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है क्योंकि 53 की उम्र में वे इतना फिट हैं जितने 20-21 के युवा भी नहीं होंगे.

VIDEO: डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ खास मुलाकात

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milind Soman, Milind Soman Ankita Konwar, Ankita Konwar, Milind Soman Girlfriend, Girlfriend, Push-ups, Marathon Runner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com