विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2018

रणवीर कपूर ने महिलाओं के लिए कही दिल जीत लेने वाली बात, रैंप पर दिखीं दीपिका... देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने महिला सशक्तिकरण के सपोर्ट में हुए वार्षिक कार्यक्रम 'Mijwan 2018' में पहुंचें. जहां पर दोनों ही स्टार्स ने एक साथ रैम्प वॉक किया.

रणवीर कपूर ने महिलाओं के लिए कही दिल जीत लेने वाली बात, रैंप पर दिखीं दीपिका... देखें वीडियो
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
  • रैंप पर उतरे बॉलीवुड सितारे
  • दीपिका-रणवीर दिखें एक साथ
  • रणवीर ने महिलाओं के लिए कही ये बात
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने महिला सशक्तिकरण के सपोर्ट में हुए वार्षिक कार्यक्रम 'Mijwan 2018' में पहुंचें. जहां पर दोनों ही स्टार्स ने एक साथ रैम्प वॉक किया. इस दौरान रणबीर और दीपिका ने मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कपड़ों को पहना. जहां ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी लुक के कुर्ता पैजामा में रणवीर दिखें तो वहीं दीपिका ने व्हाइट और ट्रांसपैरेंट लहंगा पहना हुआ था. जब रैम्प पर बॉलीवुड की यह जोड़ी उतरी तो हर किसी ने तालियों की गड़गड़हट से स्वागत किया.

सड़कों पर अपने फैन्स से मिलने पहुंचे रणबीर, कॉलेज के दिनों के सुनाए किस्से

महिला सशक्तिकरण पर हुए इस इवेंट पर रणबीर कपूर ने एक ऐसी बात कही, जो इंवेट में मौजूद हर महिला शख्स ने उनका सपोर्ट किया. रणवीर ने कहा, ''मेरी मां हमेशा कहती हैं कि वही पुरुष अच्छा होता है जो महिला का हमेशा सम्मान करता है. एक पुरुष तभी अच्छा होता है जब वह अपनी पत्नी, बेटी, बहन, मां को वह स्पेस देता है जो वह होना चाहती हैं. मैं वास्तव में वैसा ही पुरुष बनने की कोशिश कर रहा हूं.'' 
 

दीपिका पादुकोण ने 'लुंगी डांस' से स्टेज पर मचाया तहलका, रणबीर के सामने भूलीं डांस स्टेप्स
 

रणबीर ने इस मौके पर अपनी मां नीतू सिंह को यह रात समर्पित किया, जो उन्हें चीयर करने के लिए सबसे आगे की सीट पर बैठी थीं. इस इवेंट में दीपिका पादुकोण ने भी महिलाओं की समाज में अहमियत और पुरुष के बराबरी होने की बात की. बता दें कि पूर्वी यूपी में अपने पैतृक गांव में लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वर्गीय कवि काफी आजमी द्वारा 1993 में मिजवान आंदोलन शुरू हुआ था, जो अब अब बॉलीवुड के सामाजिक कैलेंडर का हिस्सा बन गया है.

VIDEO: जानें क्या हैं रणबीर कपूर के फेवरेट स्ट्रीट फूड

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mijwan 2018, Ranbir Kapoor, Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com