कोंकणा सेन शर्मा (फाइल फोटो)
- बॉलीवुड के महिला डायरेक्टर्स का बड़ा फैसला
- दोषीसिद्ध कलाकारों के साथ नहीं करेंगे काम
- कोंकणा, जोया समेत 11 निर्देशक
नई दिल्ली:
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से महिला फिल्मकारों ने यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को साझा करने वाले लोगों का समर्थन करने और दोषी साबित होने वाले किसी के साथ भी काम नहीं करने का फैसला किया है. कोंकणा सेना शर्मा, नंदिता दास, मेघना गुलजार, गौरी शिंदे, किरण राव, रीमा कागती और जोया अख्तर जैसी कई निर्देशक उन 11 महिला फिल्म निर्माताओं में शामिल हैं जिन्होंने भारत के मी टू अभियान को अपना समर्थन देने की प्रतिबद्धता जाहिर की है.
निर्देशकों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘महिला और फिल्म निर्माताओं के रूप में, हमने #मी टू इंडिया अभियान को अपना समर्थन देने का फैसला किया है. हम उन महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं जो यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर पूरी ईमानदारी के साथ आगे आई हैं.’’
MeToo: यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे लव रंजन के बचाव में आयीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
बयान में कहा गया है,‘‘हम कार्यस्थल में सभी के लिए एक सुरक्षित और समान वातावरण बनाने में मदद के लिए जागरूकता फैलाने के लिए यहां हैं. हमने दोषी साबित होने वाले लोगों के साथ काम न करने का भी रूख अपनाया है. हम उद्योग में अपने सभी सहकर्मियों से भी ऐसा करने के लिए आग्रह करते हैं.’’ महिला फिल्म निर्माताओं की इस सूची में अलंकृता श्रीवास्तव, नित्या मेहरा, रूचि नारायण और सोनाली बोस शामिल हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट भाषा से)

#metooindia pic.twitter.com/19a6Duj6IR
— Konkona Sensharma (@konkonas) October 14, 2018
बयान में कहा गया है,‘‘हम कार्यस्थल में सभी के लिए एक सुरक्षित और समान वातावरण बनाने में मदद के लिए जागरूकता फैलाने के लिए यहां हैं. हमने दोषी साबित होने वाले लोगों के साथ काम न करने का भी रूख अपनाया है. हम उद्योग में अपने सभी सहकर्मियों से भी ऐसा करने के लिए आग्रह करते हैं.’’ महिला फिल्म निर्माताओं की इस सूची में अलंकृता श्रीवास्तव, नित्या मेहरा, रूचि नारायण और सोनाली बोस शामिल हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Metoo, Konkona Sen Sharma, Zoya Aktar, Female Directors In Bollywood