भारतीय सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो हमेशा से ही अपनी अलग पहचान रखती आई हैं. ग्लैमर की दुनिया में वो जिस तरह की जिंदगी जीती हैं, वह बेफिक्र और चकाचौंध भरी लगती है. लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता. कई फेमस एक्ट्रेसेस ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलों का सामना किया है, जो अक्सर उनके लिए स्क्रीन पर चमकने का रास्ता ले आती हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं सारिका, जिन्होंने जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं. हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार एक्ट्रेसेस में से एक सारिका की ज़िंदगी कभी भी आसान नहीं रही. कम उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने से लेकर दिल टूटने तक, उन्होंने सब कुछ देखा है.
जीता नेशनल अवॉर्ड
सारिका ने फिल्म हे राम के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का नेशनल अवॉर्ड जीता था. 2005 में, सारिका को फिल्म परजानिया में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का एक और नेशनल अवॉर्ड जीता था. अपनी शानदार प्रोफेशनल लाइफ के बावजूद, सारिका ने अपने परिवार को समय देने के लिए अपना सब कुछ दिया. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके सभी त्यागों के बावजूद को अकेल जिंदगी जी रही हैं. 5 अक्टूबर 1960 को दिल्ली के एक मीडिल क्लास फैमिली में उनका जन्म हुआ था. 5 साल की ही थी जब पिता परिवार को छोड़ कहीं चले गए. मां ने फैमिली चलाने की सोची. छोटी सी उम्र में ही बेटी को अभिनय की दुनिया में उतार दिया. 1967 में आई फिल्म 'मझली दीदी' में सारिका ने छोटी बच्ची का किरदार निभा सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

शादीशुदा एक्टर के प्यार में हुई दीवानी
सारिका जब फिल्मों में काम कर रही थीं तो उनकी मुलाकात साउथ के सुपरस्टार कमल हासन से हुई थी. दोनों प्यार में दीवाने हो गए थे. कमल पहले से शादीशुदा थे. कमल और सारिका ने अपना रिश्ता खत्म करने की भी कोशिश की थी मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. सारिका के प्यार में दीवाने कमल ने अपनी पहली शादी तोड़ी दी थी. उसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे. उन्होंने पहली बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया. श्रुति के जन्म के बाद कमल और सारिका ने शादी कर ली. उसके बाद उनकी एक और बेटी अक्षरा हासन हुई.
तलाक के बाद हुई बेघर
सारिका से शादी के बाद कमल हासन का नाम गौतमी से जुड़ने लगा था. सारिका और कमल के बीच गौतमी आ गई थीं. कमल से शादी के बाद सारिका ने अपना करियर छोड़ दिया था और चेन्नई शिफ्ट हो गई थीं. 2004 में दोनों का तलाक हो गया था. जब सारिका ने तलाक के बाद कमल का घर छोड़ा था तो उनके पास मुश्किल से 60 रुपये थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं