विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2025

मीनाक्षी शेषाद्रि की बेटी हैं बिजनेस की दुनिया की सरताज, एटीट्यूड ऐसा सारे स्टार किड्स भरते पानी, फैंस बोले- वेलकम टू बॉलीवुड

80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. लोग उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी एक्टिंग के भी कायल थे. मीनाक्षी शेषाद्री को फिल्म हीरो, घायल और दामिनी और घातक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से जाना जाता है.

मीनाक्षी शेषाद्रि की बेटी हैं बिजनेस की दुनिया की सरताज, एटीट्यूड ऐसा सारे स्टार किड्स भरते पानी, फैंस बोले- वेलकम टू बॉलीवुड
मीनाक्षी शेषाद्रि की बेटी की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. लोग उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी एक्टिंग के भी कायल थे. मीनाक्षी शेषाद्री को फिल्म हीरो, घायल और दामिनी और घातक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से जाना जाता है. मीनाक्षी शेषाद्री को बॉलीवुड की दामिनी कहा जाता है. मीनाक्षी कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद अचानक फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव हैं. अब तो उनके बच्चे भी बड़े और कामयाब हो चुके हैं. चलिए जानते हैं उनके बच्चों के बारे में.

मीनाक्षी शेषाद्रि के कितने बच्चे?

मीनाक्षी ने हरीश मैसूर से शादी रचाई थी. इस शादी से उन्हें दो बच्चे बेटी केंद्रा और बेटा जोश मैसूर है. शादी के बाद मीनाक्षी अमेरिका चली गई थी और उनके दोनों बच्चे वहीं पैदा हुए और पढ़ाई भी की. एक्ट्रेस की बेटी बिजनेस की दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं. केंद्रा एक फिनटेक कंपनी से जुड़ी हुई हैं और स्टार्टअप कल्चर में अपना करियर तलाश रही हैं. एक्ट्रेस के बेटे जोश की बात करें तो वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं. वह टेक्नोलॉजी में जाना चाहते हैं और इसी फील्ड में करियर बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड में वापसी को तैयार मीनाक्षी शेषाद्री

मीनाक्षी शेषाद्री ने कई इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बच्चों को करियर चुनने की आजादी है. एक्ट्रेस के बच्चे अपनी धरती भारत से भी जुड़े हुए हैं. केंद्रा ने भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी डांस भी सीखा है. अब जब पूरे 28 साल बाद मीनाक्षी बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं तो उनके बच्चे उन्हें खुला सपोर्ट कर रहे हैं. एक्ट्रेस के बच्चों ने अपनी मां से कहा, 'आप अपने लिए जिएं मां'. एक तरफ बच्चे अपना करियर सेट मे करने में लगे हैं तो वहीं एक्ट्रेस बॉलीवुड वापसी की तैयारी कर रही हैं. बता दें, 61 साल की मीनाक्षी शेषाद्री को आखिरी बार 1997 में फिल्म स्वामी विवेकानंद में देखा गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meenakshi Seshadri, Meenakshi Seshadri Daughter, Meenakshi Seshadri Daughter Photo, Kendra Mysore, Kendra Mysore Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com