विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2025

38 साल पुराना ये हिट गाना मीनाक्षी शेषाद्रि ने 104 डिग्री बुखार में किया था शूट

'मुकद्दर का फैसला' फिल्म में अभिनेत्री का गाना 'हम न हम रहे' बहुत पसंद किया गया था, जिसमें डिस्को वाइब के साथ वे राज बब्बर को रिझाती दिखीं थी. ये गाना शूट करना मीनाक्षी के लिए आसान नहीं था, क्योंकि जिस वक्त ये गाना शूट होना था, उस वक्त उन्हें हाई फीवर था.

38 साल पुराना ये हिट गाना मीनाक्षी शेषाद्रि ने 104 डिग्री बुखार में किया था शूट
फिल्म 'मुकद्दर का फैसला' अपने समय की मल्टीस्टारर फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी.

Meenakshi Seshadri hit songs : 'दामिनी,' 'घातक,' और 'घायल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. वे भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर पुरानी यादें शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने 26 मई 1987 को रिलीज हुई फिल्म 'मुकद्दर का फैसला' की शूटिंग की यादों को ताजा किया है. 'मुकद्दर का फैसला' फिल्म में अभिनेत्री का गाना 'हम न हम रहे' बहुत पसंद किया गया था, जिसमें डिस्को वाइब के साथ वे राज बब्बर को रिझाती दिखीं थी.

'हम न हम रहे' 104 डिग्री में शूट किया था

ये गाना शूट करना मीनाक्षी के लिए आसान नहीं था, क्योंकि जिस वक्त ये गाना शूट होना था, उस वक्त उन्हें हाई फीवर था. मीनाक्षी ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, शूटिंग एक नशा है, 104 डिग्री बुखार होने के बाद भी इस गाने को शूट किया था. 104 डिग्री के बुखार के साथ काम कर पाना किसी के भी बहुत मुश्किल होगा लेकिन उन्होंने हाई फीवर के बाद भी पूरे ग्लैमर के साथ गाने को फिल्माया.

फिल्म 'मुकद्दर का फैसला' अपने समय की मल्टीस्टारर फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी. फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ था और फिल्म के गाने मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी से लिखवाए गए थे. फिल्म में बिंदू, ओम प्रकाश और प्राण जैसे पुराने दोस्तों की तिकड़ी को उतारा गया. भले ही रोल छोटे थे, लेकिन उन्होंने फिल्म में जान डाल दी थी. कुल मिलाकर फिल्म में हर तरह का तड़का लगाया गया था.

करण जौहर ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पिता यश जौहर को इस फिल्म पर पूरा भरोसा था और किसी तरह उन्होंने सबको भी इस पर यकीन दिला दिया.

फिल्म में 61 साल की उम्र में भी राजकुमार से फाइटिंग सीन्स कराए और राज बब्बर का सोने की चैन वाला लुक युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. फिल्म के बाद हर युवा कॉलर के बटन खोलकर अपनी चैन फ्लॉन्ट करने लगा था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meenakshi Seshadri Hum Na Hum Rahe Song, Hum Na Hum Rahe 1987 Classic Song, Muqaddar Ka Faisla Film Song, Meenakshi Seshadri Fever Shoot Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com