कई सुपरस्टार्स की कई पीढ़ियां फिल्मों में करियर बनाती हैं तो कई अपनी पसंद के दूसरे फिल्ड में करियर बनाती हैं. सुपरस्टार मनोज कुमार एक समय सिनेमा पर रुल करते थे लेकिन उनके परिवार से कोई भी अब सिनेमा में एक्टिव नहीं है. उनके बेटे ने सिनेमा में करियर बनाना चाहा, लेकिन फ्लॉप पर फ्लॉप देने के बाद उन्होंने सिनेमा का अलविदा कह दिया. हालांकि आज हम बात करेंगे मनोज कुमारी की पोती की. जो बला की खूबसूरत हैं. दिवंगत अभिनेता की पोती इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन वह किसी अभिनेत्री या फैशनिस्टा से कम नहीं हैं. उनके इंस्टाग्राम सोशल मीडिया हैंडल पर 27.5K से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं. उनका नाम मुस्कान गोस्वामी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुस्कान गोस्वामी विशाल गोस्वामी की बेटी हैं. उन्होंने कभी फिल्मों में कदम नहीं रखा, लेकिन एक सफल बिजनेस वूमन के रूप में में अपना खुद का शो चलाती हैं. उनके पिता विशाल ने अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई और क्लर्क नामक एक फिल्म में काम किया, लेकिन बाद में वह एक्टर के रूप में सफल नहीं हो पाए. मुस्कान की शादी हो गई है और उनके पति का नाम निखिल ओहरी है. निखिल के साथ वह एक शानदार जीवन जीती हैं.
हाल ही में इस कपल ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम अमारा है.
मुस्कानगोस्वामी ने अपने पति निखिल के साथ मिलकर ओलानी नाम की लग्जरी मोमबत्तियां बनाने वाली फ़र्म की स्थापना की है. ये हाथ से बनी मोमबत्तियां हैं जो बेहतरीन प्राकृतिक सामग्री से बनाई गई हैं. जिसमें स्थायी रूप से सोर्स किए गए मोम और प्रीमियम सुगंध वाले तेल हैं. उनकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वे प्रत्येक मोमबत्ती की बिक्री का 5 प्रतिशत स्थानीय चैरिटी और संगठनों को दान करते हैं.इससे पहले, उन्होंने इंट्रिन्सिक नाम से अपना लग्जरी-प्रेट-वियर ब्रांड ऑनलाइन शुरू किया था. उनके पास फैशन डिजाइनिंग की डिग्री है.
बता दें कि मुस्कान गोस्वामी अपनी शादी के दौरान सुर्खियों में आई थीं. उन्होंने 2021 में शादी की जबकि दुनिया कोविड से जूझ रही थी. ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें जब सामने आईं, तो कुछ लोगों ने उन्हें सेलेब समझ लिया.
मनोज कुमार का निधन
हाल ही में भारतीय सिनेमा ने अपना एक रत्न खो दिया.2 अप्रैल, 2025 को शुक्रवार की सुबह मनोज कुमार का निधन हो गया. लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद, ‘भारत कुमार' ने हृदय संबंधी समस्याओं के कारण कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने अपने पिता के निधन की खबर मीडिया को दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं