बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का आज सुबह 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक मनोज के पिता की तबियत काफी समय से ठीक नहीं थी और अस्पताल में भर्ती थे. लंबी बीमारी के बाद मनोज के पिता ने दिल्ली एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. कुछ दिनों पहले ही मनोज वाजपेयी पिता के साथ रहने के लिए अपने आगामी प्रॉजेक्ट की शूटिंग छोड़ दिल्ली लौट आए थे.
मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। नमन। श्रद्धांजलि।@BajpayeeManoj pic.twitter.com/mv4NzhMLLo
— Avinash Das (@avinashonly) October 3, 2021
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
निर्देशक अविनाश दास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट कर अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता के निधन की जानकारी दी थी. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा 'मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे. उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं. यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी. बड़े धीरज वाले आदमी थे. बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा. मामूली बाने में बड़े आदमी थे. नमन. श्रद्धांजलि'
बता दें, मनोज वाजपेयी को हालही में उनकी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में एक्टिंग के लिए एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं