- कभी ऐसे दिखते थे मनीष मल्होत्रा
- पूजा बेदी ने भेजी थी फोटो
- मनीष ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) जब 19 साल के थे तो उन्होंने एक मॉडल के तौर पर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था. मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करके ये खुलासा किया है. करीब 29 साल पुरानी फोटो को पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने भेजा. यह फोटो इतना पुराना और मजेदार है कि खुद उन्होंने भी अपने फोटो के साथ कैप्शन में इसका जिक्र किया. मनीष मल्होत्रा ने लिखा, 'मैं तब 19 साल का था.. यह शूट पूजा बेदी (Pooja Bedi) के साथ एक मैगजीन के लिए था. पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने मुझे आज यह तस्वीर भेजी और हम हंसने लगे. मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं. 1990 में यह तब की फोटो है जब मैंने अपना करियर कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर शुरू किया था. समय कितनी जल्दी बीत जाता है.'
अनिल कपूर ने पीएम मोदी से कुछ यूं की मुलाकात, सोशल मीडिया पर फैन्स से शेयर की बात
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मनीष मल्होत्रा की इस तस्वीर को कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, ऋद्धिमा कपूर साहनी व अन्य सेलेब्स ने भी लाइक किया. बता दें, मनीष मल्होत्रा ने कॉलेज के दिनों में ही अपना करियर एक मॉडल के तौर पर शुरू किया था. बाद में वह कॉस्ट्यूम व फैशन डिजाइनर बने. उनका पहला प्रोजेक्ट साल 1990 में जूही चावला की फिल्म 'स्वर्ग' में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर शुरू हुआ था. तब से लेकर अब तक कई मशहूर बॉलीवुड स्टार्स के लिए मनीष मल्होत्रा ने ड्रेस डिजाइन किया है. मनीष ने अपना कटॉर लेबल साल 2005 में लॉन्च किया.
Netflix Movie 'Soni' Review: दिल्ली पुलिस में दो महिलाओं के संघर्ष की कहानी है 'सोनी'
इसके अलावा, मशहूर एक्टर कबीर बेदी की बेटी एक्ट्रेस पूजा बेदी को आमिर खान की फिल्म फिल्म 'जो जीता वहीं सिकंदर' फिल्म के लिए पहचाना जाता है. 'झलक दिखला जा 1', 'नच बलिए 3' और 'बिग बॉस 5' टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं. पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्निचरवाला जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं