विज्ञापन

16 साल भारत में रही 37 वर्षीय ईरानी एक्ट्रेस, वापस गई ईरान तो वहां भी एंट्री हुई बैन, बोली- इंडिया छोड़ना मेरे लिए...

मंदाना करीमी ने 16 साल बाद भारत छोड़ दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन पर ईरान लौटने पर बैन लगा हुआ है और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं.

16 साल भारत में रही 37 वर्षीय ईरानी एक्ट्रेस, वापस गई ईरान तो वहां भी एंट्री हुई बैन, बोली- इंडिया छोड़ना मेरे लिए...
16 साल बाद भारत छोड़कर चली गईं मंदाना करीमी
नई दिल्ली:

ईरानी मॉडल और एक्ट्रेस मंदाना करीमी ‘बिग बॉस' और कई बॉलीवुड फिल्मों की वजह से भारत में काफी मशहूर हुई थीं. पिछले 16 साल से वो भारत में रह रही थीं, लेकिन अब उन्होंने देश छोड़ने का फैसला कर लिया है. मंदाना के भारत छोड़ने का फैसला लेकर हर किसी को हैरान कर दिया है. अब मंदाना एक नई जिंदगी शुरू करने जा रही हैं. एयरपोर्ट से वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि भारत को अलविदा कहना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. मंदाना ने कहा कि भारत उनके लिए सिर्फ काम की जगह नहीं, बल्कि दूसरा घर था. यहीं उन्होंने अपना करियर बनाया, दोस्त बनाए और जिंदगी के कई खूबसूरत पल बिताए. लेकिन अब उनकी सोच और जिंदगी दोनों बदल चुकी हैं और वो अपने लोगों के लिए आवाज उठाने पर फोकस करना चाहती हैं.

भारत छोड़ने पर क्या बोलीं मंदाना

मंदाना करीमी ने कहा, 'भारत ने मुझे मेरी जिंदगी के सबसे अहम साल दिए, निजी जिंदगी में भी और काम के मामले में भी. मैंने यहां अपना करियर बनाया, दोस्त बनाए और ईरान से बाहर अपनी पहचान बनाई. लेकिन वक्त के साथ मेरी जिंदगी बहुत बदल गई है. मेरी प्राथमिकताएं, मेरी भावनाएं और जिंदगी का मकसद बदल चुका है. ये फैसला किसी एक पल या किसी एक देश की वजह से नहीं है. मैं अब खुद से दोबारा जुड़ना चाहती हूं और अपने लोगों की आजादी की लड़ाई पर ध्यान देना चाहती हूं.' मंदाना ने आगे कहा, 'भारत छोड़ना मेरे लिए बहुत भावुक पल है. इस देश ने मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बनाया है. मैंने यहां सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक महिला, एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर खुद को समझा.'

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर ने इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे का दिया था नाम, फिल्म हुई फ्लॉप, नहीं उठाया था डायरेक्टर का फोन

ईरान लौटने पर लगा बैन

मंदाना ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो अपने देश ईरान वापस नहीं जा सकतीं. उन्होंने कहा, 'ईरान मेरा घर है और हमेशा रहेगा. लेकिन सच्चाई ये है कि मेरी आवाज, मेरे फैसलों और महिलाओं की आजादी पर खुलकर बोलने की वजह से कई सालों से मुझ पर ईरान लौटने पर रोक लगी हुई है.'

मौत की धमकियों से परेशान थीं मंदाना

मंदाना ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं. उन्होंने कहा, 'मुझे मैसेज भेजकर कहा गया कि अगर मैंने अपनी आवाज बंद नहीं की तो मुझे मार दिया जाएगा. मेरे पुराने घर की तस्वीरें और बंदूक की तस्वीर भी भेजी गई.' एक्ट्रेस ने बताया कि जनवरी से वो लगातार ईरान के लोगों के समर्थन में बोल रही थीं और इसी वजह से उन्हें काफी नफरत भरे मैसेज मिल रहे थे.

ये भी पढ़ें- विजय की वो पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने उन्हें बनाया थलापति, 270 दिनों तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी थी फिल्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com