Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office Collection Day 2: मकर संक्रांति 2026 का जश्न साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी के नाम रहा. उनकी नई फैमिली एंटरटेनर 'मना शंकरा वरा प्रसाद गारु' ने रिलीज के सिर्फ दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो चिरंजीवी के करियर में एक जबरदस्त कमबैक साबित हो रही है. इस तरह चिरंजीवी की सोई तकदीर इस मकर संक्रांति पर जाग गई है.
चिरंजीवी के लिए हैप्पी मकर संक्रांति
फिल्म 12 जनवरी को संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई थी. पहले दिन (पेड प्रीमियर और फुल डे मिलाकर) दुनियाभर में 84 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. दूसरे दिन (13 जनवरी, मंगलवार) में थोड़ी गिरावट आई लेकिन फिल्म का दो दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 120 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस बात की जानकारी 'मना शंकरा वरा प्रसाद गारु' के डायरेक्टर अनिल रविपुड़ी ने अपने एक्स एकाउंट पर दी है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मकर संक्रांति के बॉक्स ऑफिस किंग अनिल रविपुड़ी
निर्देशक अनिल रविपुड़ी की फिल्म परफेक्ट संक्रांति एंटरटेनर है. कहानी में चिरंजीवी एक एनएसजी अफसर के रोल में हैं. नयनतारा और डग्गुबाती वेंकटेश उनके साथ हैं. फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, इमोशंस और चिरंजीवी की विंटेज एनर्जी का शानदार मिश्रण है, जिसकी वजह से फैमिली ऑडियंस खूब थिएटर्स पहुंच रही है.
बजट और कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 150 करोड़ है. इस तरह फिल्म तीसरे दिन अपने बजट से आगे निकल जाएगी. वैसे भी मकर संक्रांति का त्योहार है और इस मौके पर सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ने के आसार हैं. ऐसे में फिल्म को लेकर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं.
दर्शकों का रिएक्शन पॉजिटिव है, सोशल मीडिया पर चिरंजीवी की कॉमिक टाइमिंग और नैचुरल चार्म की जमकर तारीफ हो रही है. संक्रांति के फेस्टिव वाइब्स, अच्छी वर्ड-ऑफ-माउथ और मेगास्टार की पावर ने मिलकर फिल्म को अच्छी स्टार्ट दे दी है. अब सवाल है कि क्या यह 300 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं