विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2022

उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को मलाइका ने दिया मुंहतोड़ जवाब, अर्जुन के सपोर्ट में बोलीं- 'वो मर्द है, बड़ा हो गया है...' 

Moving in with Malaika: मलाइका शो में स्टैंडअप कॉमेडी करती नजर आईं और इसी के साथ उन्होंने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया, जो उनके और अर्जुन के बीच उम्र के फासले को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल करते हैं. 

उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को मलाइका ने दिया मुंहतोड़ जवाब, अर्जुन के सपोर्ट में बोलीं- 'वो मर्द है, बड़ा हो गया है...' 
मलाइका ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ की लोग इतनी चिंता नहीं करते, जितनी उनकी पर्सनल लाइफ की करते हैं. मलाइका का शो 'मूविंग इन विद मलाइका' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा. मलाइका इस शो में अपने लाइफ से जुड़ी कई चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं. मलाइका शो में स्टैंडअप कॉमेडी करती भी नजर आईं और इसी के साथ उन्होंने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया, जो उनके और अर्जुन के बीच उम्र के फासले को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल करते हैं. 

'मूविंग इन विद मलाइका' के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका अर्जुन और अपने बीच उम्र के फासले पर बात करती नजर आईं. गौरतलब है कि अर्जुन मलाइका से उम्र में 12 साल छोटे हैं, जिस वजह से अक्सर दोनों ट्रोल होते हैं. शो में मलाइका ने बात करते हुए कहा, 'बदकिस्मती से मैं सिर्फ बड़ी ही नहीं हूं, बल्कि खुद से छोटे शख्स को डेट कर रही हूं. मतलब मुझमें दम है, मैं उसकी जिंदगी खराब कर रही हूं? सही कहा ना? मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं. ऐसा नहीं था कि वो स्कूल जा रहे थे और पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहे और मैंने खुद के पास आने के लिए कहा'. 

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ''जब भी हम डेट पर जाते हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि हम क्लास बंक कर रहे हैं. जब वह पॉकेमॉन पकड़ रहा था, तब मैंने कोई उसे सड़क से नहीं पकड़ा था. भगवान के लिए वो बड़ा हो चुका है और मर्द है. हम दोनों एडल्ट हैं, जो साथ में रहने के लिए सहमत हैं. अगर कोई बड़ा लड़का छोटी लड़की को डेट करता है, तो वो प्लेयर है, लेकिन जब उम्र में बड़ी लड़की छोटे को डेट करें तो Cougar कहा जाता है. ये गलत बात है'. 

मलाइका अरोड़ा का नया शो 'मूविंग इन विद मलाइका' खूब पसंद किया जा रहा है. यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. हाल ही में अपनी लाइफ के बारे में खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब अरबाज़ वो पहले इंसान थे, जिनका चेहरा उन्होंने सर्जरी के बाद सबसे पहले देखा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moving In With Malaika, Malaika Arora, Malaika Arora Arjun Kapoor, Malaika Arora On Arjun Kapoor, Malaika Arjun Age Difference, Malaika Arora Show, Malaika Arora Age, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora Stand Up Comedy,  malaika On Age Gap With Arjun Kapoor, Arbaaz Khan, Malaika Arora News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com