- मलाइका अरोड़ा के गुरू रह चुके हैं टेरेंस लुइस
- जल्द ही सोनी टीवी के शो में साथ नजर आएंगे मलाइका और टेरेंस
- गीता कपूर भी मलाइका के साथ आ सकती हैं नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने डांस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं. खासकर उनका छैया छैया सॉन्ग, आज भी लोगों कई लोगों का फेवरिट है. लेकिन इस बात तो जानकर हर किसी को हैरानी होगी कि मलाइका अरोड़ा के डांस गुरू कोई और नहीं, बल्कि 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज नजर आ चुके टेरेंट लुइस (Terence Lewis) हैं. 20 साल पहले एक्ट्रेस टेरेंस लुइस की स्टूडेंट रह चुकी हैं और वह जल्द ही उनके साथ अब सोनी टीवी का डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जज करती हुई नजर आएंगी.
अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, बोले- 'विश्वास' वहां कभी नहीं मिलता, जहां...
टेरेंस लुइस (Terence Lewis) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने करियर के दौरान कई शो जज किये हैं, लेकिन वह पहली बार एक साथ कोई शो जज करती नजर आएंगी. 20 साल पहले अपनी स्टूडेंट रह चुकी मलाइका अरोड़ा के बारे में बात करते हुए टेरेंस लुइस ने कहा, "जब भी ग्लैमर, डांस और एक्सप्रेशंस की बात आती है तो मुझे लगता है मलाइका अरोड़ा सच्ची डिवा बनकर सामने आती हैं और इस मामले में उन्हें कोई बीट नहीं कर सकता. आज जब मैं याद करता हूं तो 20 साल का समय लंबा होता है, लेकिन वह तब भी वैसी ही थीं जैसी आज हैं. मुझे इस शो का इंतजार है और मुझे यकीन है कि हम इसमें बेस्ट से बेस्ट को चुनेंगे."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कैटरीना कैफ से अपने रिलेशनशिप को लेकर विक्की कौशल ने खोला राज, बोले- यह सबसे अच्छा एहसास है...
टेरेंस (Terence Lewis) के अलावा खुद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी अपने गुरू के साथ शो को जज करने की बात पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, "'मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि सोनी ने मुझे इंडियाज़ बेस्ट डांसर का जज बनने का मौका दिया. इस शो की शुक्रगुजार होने की एक खास वजह यह भी है कि मैं इसमें टेरेंस के साथ जज बनूंगी, जो 20 साल पहले उस वक्त मेरे गुरु थे, जब मैं डांस सीख रही थी. वो तब भी लीजेंड थे और आज भी लीजेंड हैं. मैं 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं." बता दें कि मलाइका और टेरेंस के साथ साथ इस शो को गीता कपूर भी जज करेंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं