विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2020

मलाइका अरोड़ा ने NDTV के साथ खोला राज, लॉकडाउन में यूं बिता रही हैं समय

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने लॉकडाउन पर बात करते हुए बताया कि वह इस समय को काफी एंजॉय कर रही हैं.

मलाइका अरोड़ा ने NDTV के साथ खोला राज, लॉकडाउन में यूं बिता रही हैं समय
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लॉकडाउन का समय कर रही हैं एंजॉय
  • मलाइका अरोड़ा ने एनडीटीवी इंडिया पर खोला राज
  • एक्ट्रेस एंजॉय कर रही हैं लॉकडाउन का समय
  • मलाइका अरोड़ा ने योग के बारे में भी की बात
नई दिल्ली:

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है. भारत में भी यह बीमारी तेजी से फैल रही है. इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए NDTV ने एक खास कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका नाम 'टेलीथॉन' है. इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई कलाकार जुड़े. टेलीथॉन में बात करते हुए जहां मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बताया कि वह इस समय को काफी एंजॉय कर रही हैं तो वहीं बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) ने गला खराब होने के बाद भी बंगाली भाषा में गाना सुनाया. 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन पर बात करते हुए कहा, "बिल्कुल सभी लोगों की तरह समय बीत रहा है. मैं खुद के लिए मिल रहे इस समय का काफी लुत्फ उठा रही हूं. मुझे लगता है कि हर किसी को योग की आवश्यकता मालूम है. आज योग न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी काफी कारगर है, और दोनों ही रूप से आपको स्वस्थ रखता है." बता दें कि मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. 

वहीं, बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) की बात करें तो उन्होंने टेलीथॉन कार्यक्रम के दौरान बंगाली भाषा में गाना भी सुनाया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के दीया जलाने वाली बात पर भी अपनी राय पेश की. सिंगर ने कहा, "मेरी वॉयस ही लॉकडाउन हो गई है.  न गाने की वजह से उनका गला बंद हो गया है." उन्होंने आगे कहा कि दीप जलाने से सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Bappi Lahiri, Malaika Arora During Lockdown, Malaika Arora On Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com