- मलाइका अरोड़ा को बार में खाली बोतल के बदले मिला गिफ्ट
- एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा कि आप भी जाएं तो साथ ले जाएं
- मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती है. हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि वह जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल की खाली बोतल बार में लेकर घुसती हैं और इसके बदले उन्हें एक तोहफा भी मिलता है. इस वीडियो को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 72 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो में मलाइका अरोड़ा का अंदाज वाकई देखने लायक है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, "जब भी आप बार में जाएं तो एक खाली बोतल को अपने साथ ले जाएं और इसे एक व्यक्ति की प्रतिमा से बदल लें. भारत के ग्लास आर्टिस्ट इन बोतल का प्रयोग खूबसूरत क्राफ्ट को बनाने के लिए करेंगे और उस आटउटलेट पर भी रखेंगे." वीडियो में मलाइका अरोड़ा का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है. वहीं एक्ट्रेस के फैंस भी उनके वीडियो को लेकर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. मलाइका ने अपने वीडियो के जरिए फैंस को कांच की बोतल को रिसाइकल करने का तरीका भी बताया.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के करियर की बात करें तो इन दिनों वह इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आ रही थीं. हालांकि, जल्द ही अब शो का ग्रैंड फिनाले भी होने वाला है. इससे पहले मलाइका अरोड़ा इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल भी जज कर चुकी हैं. एक्ट्रेस अपने काम से इतर अपने डांस और अंदाज को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. अपने स्टाइल के लिए मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अर्जुन कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गई थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं