Malaika Arora Birthday: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. आज यानी रविवार मलाइका अरोड़ा अपना जन्मदिन मना रही हैं. आधी रात को इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, "द यिन टू माय यांग. हैप्पी बर्थडे बेबी. जस्ट बी यू, बी हैप्पी, बी माइन.." तस्वीर मिरर सेल्फी है जिसमें मलाइका बेज कलर के क्रॉप टॉप और ब्लेजर में नजर आ रही हैं. आईने में देख रहे अर्जुन एक काले रंग की ड्रेस में उनके पीछे खड़े हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक फैन ने फोटो पर लिखा, "आप दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी है. एक अन्य ने लिखा, आप दोनों की लव स्टोरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी." एक और ने लिखा, "दोनों प्यारे लग रहे हो." एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने तस्वीर पर कमेंट सेक्शन में एक दिल की इमोटिकॉन शेयर की है. फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर ने भी कमेंट सेक्शन में मलाइका को शुभकामनाएं दीं है.
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की पोस्ट पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए जवाब देते हुए लिखा, "सिर्फ तुम्हारी". मलाइका ने हाल ही में अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया. उन्होंने मसाला मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'अर्जुन की सबसे अच्छी बात यह है कि न सिर्फ मैं उनसे बॉन्ड शेयर करती हूं, बल्कि वह मेरे बेस्ट फ्रेंड भी हैं. अपने सबसे अच्छे दोस्त से प्यार करना और उसके प्यार में पड़ना बहुत मायने रखता है.
अर्जुन मुझे समझता है, वह इसे वैसे ही स्वीकार करता है, जैसे चीजें हैं. मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर भी हैं. मैं उससे हर चीज के बारे में बात कर सकती हूं. किसी रिश्ते में होने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है.
अर्जुन कपूर को आखिरी बार एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई. वह अब कुट्टी, द लेडी किलर में नजर आएंगे.
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं पेरिस हिल्टन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं