विज्ञापन

अपनी 'प्रिंसेस' के साथ बर्थडे पर रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड संग बीच पर किया रोमांस, लोग बोले- परफेक्ट कपल

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं जिनमें एक कोजी बीच फोटो भी शामिल है, जहां उन्होंने माहिका के कंधे पर हाथ रखा हुआ है.

अपनी 'प्रिंसेस' के साथ बर्थडे पर रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड संग बीच पर किया रोमांस, लोग बोले- परफेक्ट कपल
समंदर के बीच माहिका को टाइट हग करते दिखे हार्दिक पंड्या

क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं और इस बार वजह बना है उनका रोमांटिक सोशल मीडिया पोस्ट. हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के बर्थडे पर ऐसा प्यारा पोस्ट शेयर किया जिसे देखकर फैंस भी मुस्कुराने लगे. समंदर के बीच क्लिक की गई इस तस्वीर में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. माहिका हार्दिक को टाइट हग करती दिख रही हैं और दोनों पानी के बीच इस खूबसूरत पल को खुलकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ हार्दिक ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस'.

रोमांटिक तस्वीरों में दिखी कपल की खास केमिस्ट्री

हार्दिक ने मॉडल माहिका के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं जिनमें एक कोजी बीच फोटो भी शामिल है, जहां उन्होंने माहिका के कंधे पर हाथ रखा हुआ है. वहीं एक और तस्वीर में दोनों नाइट आउट के लिए ड्रेस अप होकर स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में चॉकलेट बर्थडे केक की झलक, उनके लिए प्लान किए गए खास सरप्राइज और बीच किनारे हाथों में हाथ डाले चलते कपल का एक सुकून भरा वीडियो भी देखने को मिला.

Latest and Breaking News on NDTV

वेकेशन मोड में नजर आया कपल का क्यूट अंदाज

जैसे ही ये तस्वीर सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल तेज हो गई. बताया जा रहा है कि ये फोटो किसी सी वेकेशन के दौरान ली गई है जहां कपल रिलैक्स मूड में नजर आया. इस पोस्ट में दोनों के कई क्यूट मोमेंट्स भी शामिल हैं जिनमें कहीं वो साथ में मस्ती करते दिखे तो कहीं फनी फेस बनाते नजर आए. एक तस्वीर में दोनों कार साफ करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं जहां माहिका मजाक में हार्दिक को छेड़ती नजर आती हैं.

बेटे अगस्त्य के साथ दिखा खास बॉन्ड

इस फोटो सीरीज में हार्दिक के बेटे अगस्त्य की भी झलक देखने को मिली जो बीच बीच में पोस्ट का हिस्सा बनते नजर आए. हार्दिक ने कैप्शन में कुछ इमोजी भी जोड़े जिससे पोस्ट और ज्यादा पर्सनल और क्यूट लगने लगा. इससे पहले भी नवंबर में हार्दिक अपने वेकेशन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर चुके हैं जो काफी वायरल हुई थीं.

पर्सनल लाइफ बनी रही सुर्खियों में

हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी और जुलाई 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था. दोनों ने चार साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अपनी राहें अलग कर ली थीं. उनका बेटा अगस्त्य आज भी उनकी लाइफ का सबसे खास हिस्सा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2026: हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड माहिका पर लुटाया प्यार, गुदवाया 'M' नाम का टैटू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com