- Mahi Vj ने ग्लैमरस डांस वीडियो किया शेयर
- Mahi Vj ने करीना कपूर के गाने पर किया धमाकेदार डांस
- Mahi Vj ने गाने पर डांस करते हुए कहा, ये मैं ही हूं.
मशहूर टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) इन दिनों अपनी एक वीडियो की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल यह वीडियो माही विज ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है और इस वीडियो में माही विज करीना की फिल्म विरे दी वेडिंग का मशहूर गाना Tareefan पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. जहां तक इस वीडियो की बात करें यह एक रिफेस एप वीडियो में है. इस एप के जरिए करीना कपूर (Kareena Kapoor) के फेस को रिफेस एप से कंन्वर्ट करके माही विज का फेस बना दिया गया है. माही विज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ये मैं हूं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 2019 में बॉलीवुड एक्टर और टीवी होस्ट जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. अपनी नन्ही बेटी के आने की खुशखबरी जय भानुशाली और माही विज ने इंस्टाग्राम पर फोटो भी पोस्ट किया था.
बता दें कि एक शो के दौरान भी जय भानुशाली ने अपने बच्चे को लेकर कहा था, "दुनिया का कोई भी रिश्ता पिता-पुत्री के रिश्ते की पवित्रता से मेल नहीं खा सकता है और मैं चाहता हूं कि जब मेरी पत्नी एक बच्चे को जन्म दे, तो वह एक बच्ची हो.जय भानुशाली (Jay Bhanushali) इन दिनों सिंगिंग शो 'सुपरस्टार सिंगर' होस्ट कर रहे हैं. इससे पहले वह 'डांस इंडिया डांस', 'द वॉयस' और 'सुपर डांसर' जैसे कार्यक्रम भी होस्ट कर चुके हैं. टीवी की दुनिया से अलग जय भानुशाली बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने 'हेट स्टोरी 2' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है. वहीं, माही विज की बात करें तो उन्होंने सीरियल 'लागी तुझसे लगन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं