विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2022

महेश बाबू की बेटी पापा की फिल्म से कर रही हैं डेब्यू, 'पेनी' सॉन्ग में डांस से यूं जीता दिल- देखें VIDEO

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के सॉन्ग 'पेनी' में उनकी बेटी सितारा नजर आई है.

महेश बाबू की बेटी पापा की फिल्म से कर रही हैं डेब्यू, 'पेनी' सॉन्ग में डांस से यूं जीता दिल- देखें VIDEO
महेश बाबू की बेटी सितारा का पापा की फिल्म से डेब्यू
नई दिल्ली:

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' जल्द रिलीज होने वाली है. फिल्म के सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं और खूब पसंद भी किए जा रहे हैं. लेकिन महेश बाबू को लेकर एक बड़ी खबर आई है. महेश बाबू (Mahesh Babu) की बेटी सितारा पापा की आने फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' से डेब्यू करने जा रही है. फिल्म के सॉन्ग 'पेनी' का सॉन्ग रिलीज गो गया है, जिसमें सितारा (Sitara) नजर आ रही हैं. वह इस सॉन्ग में डांस करती दिख रही हैं, और स्टार किड की इस मौजूदगी को काफी पसंद किया जा रहा है. 

महेश बाबू की बेटी सितारा का डेब्यू

'सरकारू वारी पाटा (Sarkaru Vaari Paata)' का सॉन्ग पेनी रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग में सितारा (Sitara) झूमकर डांस कर रही हैं और उनका अंदाज खूब पसंद भी किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सितारा ने लिखा है, 'पेनी लाइव हो चुका है. इस फिल्माने में बहुत मजा आया. उम्मीद है आप लोगों को यह पसंद आएगा.' इसस पहले सितारा ने प्रोमो रिलीज के मौके पर मैसेज पापा के लिए लिखा था कि उम्मीद करती हूं कि आपको मुझ पर गर्व होगा. 

महेश बाबू की फिल्म है 'सरकारू वारी पाटा'

महेश बाबू (Mahesh Babu) की बेटी सितारा 9 साल की है. लेकिन वह इस वीडियो में शानदार तरीके से डांस कर रही हैं. 'सरकारू वारी पाटा' में महेश बाबू के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं और इस फिल्म को परशुराम ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 12 मई को रिलीज होने जा रही है. महेश बाबू तेलुगू सिनेमा के जाने-पहचाने एक्टर हैं और उनकी कई फिल्मों के बॉलीवुड में रीमेक भी बन चुके हैं. 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Babu, Mahesh Babu Daughter Sitara Ghattamaneni, Sitara Ghattamaneni, Sitara Debut, Sarkaru Vaari Paata, Penny Song, Mahesh Babu Daughter, Sitara Ghattamaneni Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com