विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2020

Dhoni परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचे दुबई तो बीच किनारे पानी से खेलती नजर आई बेटी Ziva- Cute Video हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बीच किनारे पानी में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं.

Dhoni परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचे दुबई तो बीच किनारे पानी से खेलती नजर आई बेटी Ziva- Cute Video हुआ वायरल
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा (Ziva Dhoni) बीच के किनारे मस्ती करती आई नजर
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं. दुबई से जुड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बीच किनारे पानी में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में धोनी की बेटी का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है. जीवा के इन वीडियो और फोटो को खुद उनके इंस्टाग्राम एकाउंट से ही शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के इस वीडियो और फोटो में नजर आ रहा है कि वह दुबई में बीच पर सनसेट का लुत्फ उठाती और पानी से खेलती हुई नजर आ रही हैं. धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी के इन वीडियो और तस्वीरों पर लाइक्स आने का सिलसिला नहीं थम रहा है. ब्लैक स्ट्रैप्ड ड्रेस में जीवा का लुक भी काफी क्यूट लग रहा है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अपनी क्यूटनेस को लेकर यूं चर्चा में आ गई हों. दिवाली के मौके पर भी जीवा के वीडियो खूब सुर्खियों में थे, जिसमें वह शरारा पहनकर क्यूट अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही थीं.

बता दें कि इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का ऑफिशियल एकाउंट है, जिसे करीब 18 लाख लोग फॉलो भी करते हैं. उनके इस एकाउंट को उनकी मम्मी साक्षी और पापा महेंद्र सिंह धोनी हैंडल करते हैं. जीवा के इंस्टाग्राम एकाउंट से अकसर उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर होते हैं. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो आईपीएल के शुरू होने से पहले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. हालांकि, आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के साथ जी जान लगाते हुए नजर आए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
पत्नी सुनीता को इस एक्ट्रेस की तरह बनने के लिए कहते थे गोविंदा, मां के कहने पर तोड़ दिया था रिश्ता
Dhoni परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचे दुबई तो बीच किनारे पानी से खेलती नजर आई बेटी Ziva- Cute Video हुआ वायरल
आंटियों की भीड़ में घिर गए सलमान खान, कभी तू छलिया लगता है गाने पर किया ऐसा डांस, फैंस ही नहीं जया बच्चन का रिएक्शन हुआ वायरल
Next Article
आंटियों की भीड़ में घिर गए सलमान खान, कभी तू छलिया लगता है गाने पर किया ऐसा डांस, फैंस ही नहीं जया बच्चन का रिएक्शन हुआ वायरल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com