विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2024

VIDEO: गांधीजी के हमशक्ल ने 'लॉलीपॉप' गाने पर किया ऐसा डांस हंसी कंट्रोल नहीं पाए सोशल मीडिया यूजर्स, दिए मजेदार रिएक्शन

लॉलीपॉप लागेलु गाने पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आम लोगों की भीड़ में महात्मा गांधी का हमशक्ल भी फुल ऑन एनर्जी से डांस करता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

VIDEO: गांधीजी के हमशक्ल ने 'लॉलीपॉप' गाने पर किया ऐसा डांस हंसी कंट्रोल नहीं पाए सोशल मीडिया यूजर्स, दिए मजेदार रिएक्शन
गांधीजी के हमशक्ल का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट... इतनी लाइनें सुनने के बाद ही लोग इसके आगे की लाइन खुद ही गुनगुनाने लगते हैं. डांस के शौकीन हों या न हो, लोग इस गाने पर खुद ब खुद डांस करने से भी रोक नहीं पाते. फिर उम्र चाहें जवां हों, कम हो या थोड़ी ज्यादा हो. इस गाने की मस्ती ही कुछ ऐसी है कि खुद को रोक पाना मुश्किल होता है. भोजपुरी शादियां हों या कहीं और मैरिज का फंक्शन जारी हो, ये गाना तो बजता ही है और लोग झूम कर इस पर डांस करते हैं. इस गाने पर डांस का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आम लोगों की भीड़ में महात्मा गांधी का हमशक्ल भी फुल ऑन एनर्जी से डांस करता नजर आ रहा है.

गांधीजी के हमशक्ल का वायरल डांस

इंस्टाग्राम पर ये भोजपुरी गाना एक बार फिर वायरल है. वैसे तो गाने की बीट्स ही ऐसी हैं कि जितनी बार भी सुनो, उतनी बार ही झूमने का मन करता है. लेकिन इस बार वायरल वीडियो में सिर्फ गाना या उस पर डांस ही लोगों को पसंद नहीं आ रहा. बल्कि गाने पर डांस करने वाला डांसर ज्यादा ध्यान खींच रहा है. दरअसल जो शख्स इस गाने पर डांस कर रहा है वो हुबहू गांधीजी की तरह ही नजर आ रहा है. शख्स की मूंछ, चश्मा और माथा सब देखकर गांधीजी की शक्ल याद आ रही है. खास बात ये है कि ये शख्स पूरी मस्ती में इस गाने पर डांस कर रहा है.

सोशल मीडिया पर हिट है गाना

इस गाने पर गांधीजी के हमशक्ल को डांस करता देख यूजर्स ने उनके डांस की तारीफ की है. वैसे ये गाना रिलीज होने के बाद से लाखों हिट्स हासिल कर रहा है. भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का ये गाना रिलीज हुआ था साल 2007 में. उसके बाद से गाना लगातार हिट हो रहा है. आठ साल पहले वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुआ. जिस पर अब तक 227 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. फिल्मिस्तान नाम के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 5.4 मिलियन हिट्स मिल चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahatma Gandhi Doppelganger, Gandhiji Lookalike Video, Mahatma Gandhi Lookalike Dance Video, Gandhiji Lookalike Dance Video, Bapu, Mahatma Gandhi Lookalike Dance On Lollipop, Mahatama Gandhi Lookalikem Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com