विज्ञापन

जब 19 साल की माधुरी दीक्षित को तिरछी नजरों से देख रहे थे अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ, एक्ट्रेस बोली मैं नई थी तो...

माधुरी दीक्षित हाल में जैकी श्रॉफ के साथ कपिल शर्मा के शो पर मेहमान बनकर पहुंची थीं. यहां माधुरी ने अपने शुरुआती दिनों के कई किस्से सुनाए.

जब 19 साल की माधुरी दीक्षित को तिरछी नजरों से देख रहे थे अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ, एक्ट्रेस बोली मैं नई थी तो...
जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित हाल में कपिल शर्मा के शो पर मेहमान बनकर पहुंचे
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक एपिसोड में एक साथ पहुंचे. कपिल शर्मा के साथ हुई मजेदार बातचीत में दोनों ने 90 के दशक की फिल्मों की यादें ताजा कीं और एक-दूसरे की जमकर तारीफ की. जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया कि माधुरी के साथ रोमांटिक सीन शूट करने के दौरान उन्हें काफी शर्म महसूस होती थी. उन्होंने कहा, “मुझे रोमांटिक सीन करने की आदत नहीं थी. कुछ इमोशन्स बहुत पर्सनल होते हैं जो दिल में रहते हैं. उन्हें पर्दे पर दिखाना मुश्किल लगता था. माधुरी जब बात करतीं या गाना गातीं, तो उनकी आंखों में देखकर बोलना भी चैलेंजिंग हो जाता था.”

कब हुई थी जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की पहली मुलाकात

जैकी श्रॉफ की इस पर माधुरी ने हंसते हुए बताया कि उनकी पहली मुलाकात ‘कर्मा' फिल्म के सेट पर हुई थी. उस वक्त माधुरी ने सिर्फ एक छोटा-सा गाना किया था. उन्होंने याद किया, “जग्गू दादा और अनिल कपूर एक कोने में बैठे थे और दोनों मुझे तिरछी नजरों से देख रहे थे. मैं नई-नई थी, इसलिए बहुत घबरा गई थी.”

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में खुशियां लेकर आए हर्ष मेहता! कौन है 33 साल का ये बिजनेस मैन और कितनी है नेटवर्थ?

जैकी ने जवाब में मजाकिया अंदाज में कहा कि सरोज खान ने सबसे पहले माधुरी के बारे में बताया था. सरोज जी ने सुभाष घई से कहा था कि माधुरी बहुत खूबसूरत और कमाल की डांसर है, इसलिए उन्हें जरूर कास्ट करना चाहिए. जैकी ने आगे कहा, “कभी-कभी खुद को भूल जाना पड़ता है.” उन्होंने यह भी बताया कि माधुरी ने उनके साथ पत्नी, गर्लफ्रेंड और यहां तक कि ‘संगीत' फिल्म में उनकी सास का रोल भी निभाया है, जिसकी उन्हें बहुत खुशी है.

जैकी ने माधुरी को बताया मासूम

जैकी ने माधुरी को मासूम और जमीन से जुड़ी हुई बताया, जबकि माधुरी ने जैकी की सादगी और मासूमियत की तारीफ की. एपिसोड में दोनों की पुरानी जोड़ी ने दर्शकों को 90 के दौर की नॉस्टैल्जिया में ले जाने का काम किया. फिलहाल यह एपिसोड काफी वायरल हो रहा है, जहां कपिल की मस्ती, जैकी का भिड़ू स्टाइल और माधुरी की खूबसूरती ने सबका दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस की पटरी पर सरपट दौड़ रहा 'रोमियो', 100 करोड़ से इतनी दूर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com