विज्ञापन

माधुरी दीक्षित की इस हमशक्ल ने ‘चोली के पीछे’ पर किया ऐसा डांस, लोग भूले असली धक-धक गर्ल, कहा- बॉलीवुड कॉलिंग यू

वह फिल्म खलनायक के गाने पर एक्ट करती है. हालांकि सोशल मीडिया पर माधुरी के फैंस ये कहते दिख रहे हैं कि उनकी तरह कोई भी नहीं हो सकती और इस हमशक्ल को लोगों ने ओवरएक्टिंग न करने की हिदायत दे दी.

माधुरी दीक्षित की इस हमशक्ल ने ‘चोली के पीछे’ पर किया ऐसा डांस, लोग भूले असली धक-धक गर्ल, कहा- बॉलीवुड कॉलिंग यू
माधुरी दीक्षित की हमशक्ल ने ‘चोली के पीछे’ पर किया डांस

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हमशक्लों के वीडियोज वायरल होते रहे हैं. हाल में माधुरी दीक्षित की एक हमशक्ल का वीडियो सामने आया, जिसका लुक और मेकअप देख आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे. माधुरी की ये हमशक्ल 90 के दशक वाले उनके लुक को कॉपी करती दिखती है. वह फिल्म खलनायक के गाने पर एक्ट करती है. हालांकि सोशल मीडिया पर माधुरी के फैंस ये कहते दिख रहे हैं कि उनकी तरह कोई भी नहीं हो सकती और इस हमशक्ल को लोगों ने ओवरएक्टिंग न करने की हिदायत दे दी.

माधुरी के गाने पर हमशक्ल का डांस

माधुरी दीक्षित की इस हमशक्ल का नाम मधु शर्मा है. इंस्टाग्राम पर मधु के साढ़े 3 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. वायरल वीडियो में मधु, माधुरी दीक्षित के गाने चोली के पीछे क्या है पर लिप सिंक करती और डांस करती दिख रही है. डांस के साथ ही वह सेंसुअल एक्सप्रेशन्स देती भी दिख रही हैं. माधुरी के हमशक्ल की लुक की बात करें तो उन्होंने ओरिजनल गाने से माधुरी के लुक को पूरी तरह कॉपी किया है. ज्वेलरी से लेकर मेकअप, हर चीज में माधुरी को कॉपी किया है. बता दें कि फिल्म खलनायक का गाना चोली के पीछे क्या है, रिलीज के बाद काफी विवादों में रहा था और इस पर बैन भी लग गया था. हालांकि समय के साथ ये फिर से सुना जाने लगा.

माधुरी के फैंस बोले- ओवर एक्टिंग मत करो

माधुरी दीक्षित के फैंस उनकी इस हमशक्ल की खिंचाई करते दिखे. एक यूजर ने लिखा, कितनी भी कोशिश करो माधुरी नहीं बन सकती. दूसरे ने लिखा, ओवरएक्टिंग की दुकान. तीसरे यूजर ने लिखा माधुरी की बराबरी कोई नहीं कर सकता. वहीं कुछ लोगों ने इस हमशक्ल की तारीफ करते हुए लिखा, तुम सच में माधुरी दीक्षित लगती हो. एक यूजर ने लिखा, माधुरी की टू कॉपी. दूसरे ने लिखा, हाय माधुरी 2. 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection Live Updates: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी डबल सेंचुरी, 236 करोड़ के पार, रणवीर सिंह ने तोड़ा शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com