विज्ञापन

200 करोड़ के बजट वाली हॉरर फिल्म का दुनियाभर में शोर, भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर दी भयानक टक्कर

The Mummy Box Office Collection: भूत बंगला को टक्कर देने 17 अप्रैल को रिलीज हुई हॉरर फिल्म द मम्मी ने 6 दिनों में अच्छी कमाई हासिल की है. 

200 करोड़ के बजट वाली हॉरर फिल्म का दुनियाभर में शोर, भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर दी भयानक टक्कर
The Mummy Collection: हॉरर मूवी द ममी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नई दिल्ली:

The Mummy Box Office Collection: 17 मार्च को भूत बंगला रिलीज हुई थी, जो हॉरर कॉमेडी फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 137 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल कर लिया है. लेकिन एक हॉरर मूवी ने अक्षय कुमार की भूत बंगला की नींद उड़ा रखी है, जिसका बजट 200 करोड़ का है. हम बात कर रहे हैं ली क्रोनिन की द मम्मी की, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 207 करोड़ के बजट में 350 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि भारत में भी खूब कमाई कर रही है.

द मम्मी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन द मम्मी ने 2 करोड़ का कलेक्शन भारत में हासिल किया था. जबकि दूसरे दिन 3 करोड़, तीसरे दिन 4 करोड़, चौथे दिन 2 करोड़, पांचवे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि छठे दिन 2 करोड़ की कमाई फिल्म ने भारत में हासिल की है. इसके बाद भारत में 15.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है. 

ये भी पढे़ं- काजोल ने ओटीटी डेब्यू के लिए तोड़ी थी 30 साल पुरानी नो-किसिंग पॉलिसी, कहा-मैं इसे हटा नहीं सकती थी 

द मम्मी के बारे में 

'द ममी' ट्रिलॉजी भारत में पहले बहुत पॉपुलर थी, जिसने 1999 में लगभग 20 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि इसके सीक्वल ने 2001 में 27 करोड़ रुपये और 2008 में 48 करोड़ रुपये की कमाई की हासिल की थी. वहीं अब ली क्रोनिन की द मम्मी का बजट 207 करोड़ का है और दुनियाभर में 250 करोड़ की कमाई फिल्म हासिल कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें- ओम पुरी ने दिया था पत्नी को धोखा, बहन के दुख से गुस्से में रहने लगे थे अन्नू कपूर, कहा- वह तो 10 साल पहले ही चले गए होते

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com