इन दिनों ओटीटी का क्रेज काफी बढ़ता हुआ दिख रहा है. जहां डिज्नी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज हर हफ्ते रिलीज हो जाती है. जबकि सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म चार हफ्तों बाद ओटीटी पर देखने को मिल जाती हैं. लेकिन एक ऐसी फिल्म है, जिसे रिलीज हुए सात महीने बीत चुके हैं. पर अभी तक ओटीटी पर यह मूवी रिलीज नहीं हुई है. जबकि हैरान इस बात की है कि यह सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म है. हालांकि अब रिलीज का बड़ा अपडेट सामने आया है.
यह फिल्म है लाल सलाम, जो फरवरी 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन अब तक रिलीज नहीं हुई थी. अब अपडेट सामने आया है कि नेटफ्लिक्स को रजनीकांत की इस फिल्म के ओटीटी राइट्स मिल गए हैं. हालांकि रिलीज डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, जिसके कारण फैंस निराश है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लाल सलाम एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें रजनीकांत का स्पेशल कैमियो है. जबकि उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इसे डायरेक्ट किया है. इसी पर ऐश्वर्या ने एक खुलासा करते हुए कहा, "फिल्म का एक्टेंडेट डायरेक्ट कट जल्द ही ओटीटी पर उपलब्ध होगा. यह थियेटर रिलीज से बिल्कुल अलग होगा. हमने फिल्म के कुछ खोए हुए फुटेज दोबारा मिल गए हैं, जिसे इस कट में जोड़ा जाएगा."
आगे उन्होंने कहा, "मैं इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दे रही थी कि एक्सटेंडेड कट उसी तरह होना चाहिए जिस तरह से फिल्म लिखी गई थी. एआर रहमान एक्सटेंडेड कट को फिर से बनाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए कोई फीस नहीं ली. "
बता दें, कि 9 फरवरी 2024 में रिलीज हुई लाल सलाम में रजनीकांत के अलावा विष्णु विशाल, अननतिका सनिलकुमार, धन्य बालाकृष्णा, विक्रांत नजर आए थे. इसका बजट 80 से 90 करोड़ का है. जबकि 46 करोड़ का फिल्म ने कलेक्शन किया था. इसके चलते यह फ्लॉप साबित हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं