विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2018

कपिल शर्मा को लेकर अब भारती और कृष्णा ने भी किया सपोर्ट, कहा- 'जब वो उठेगा तो...'

कॉमेडियन कपिल शर्मा की तबीयत बिगड़ने की वजह से वह इन दिनों रेस्ट मोड पर हैं.

कपिल शर्मा को लेकर अब भारती और कृष्णा ने भी किया सपोर्ट, कहा- 'जब वो उठेगा तो...'
कपिल शर्मा के साथ भारती सिंह और कृष्णा
  • कपिल के सपोर्ट में आए कॉमेडियन
  • कृष्णा और भारती ने दिया बयान
  • कहा, उन्हें टाइम देना चाहिए
नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा की तबीयत बिगड़ने की वजह से वह इन दिनों रेस्ट मोड पर हैं. पिछले दिनों एक वेब पोर्टल के जर्नलिस्ट के साथ हुए गाली गलौच के बाद यह विवाद काफी बढ़ गया है. जिसके बाद हर कोई कपिल शर्मा के इस व्यवहार पर सवाल उठा रहा है, ऐसे में उनका साथ देने के लिए उनके साथ काम करने वाले कॉमेडियन खुलकर सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक चैनल के फेसबुक लाइव के दौरान कॉमेडियन कृष्णा ने कहा, ''मेरा कपिल से बेहद लगाव रहा है. आज इंडिया में नंबर वन स्टैंड अप कॉमेडियन हैं. बहुत बढ़िया काम करते हैं और मैं उनको बहुत प्यार करता हूं.''

कपिल शर्मा की हालत देख इमोशनल हुए अली असगर, कहा- 'बहुत बुरा लगता है जब...'

कृष्णा ने आगे कहा, ''मैं चाहता हूं कि वो ठीक हों, बल्कि मैंने कपिल के लिए दुआ किया था और मैंने कपिल को मैसेज किया कि मैंने तुम्हारे लिए दुआ मांगी हैं. उन्हें वापस आना चाहिए, क्योंकि बहुत ही प्रतिभावान इंसान हैं. उसे टाइम देना चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरे दुनिया को इंटरटेन किया है.''

इस वजह से दबाव में रहते थे सुनील ग्रोवर, बोले- छोड़ दिया नाकामी के बारे में सोचना

वहीं कपिल शर्मा को लेकर भारती ने भी अपनी बात सामने रखी है. उन्होंने कहा, ''कपिल को माफ कर देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इतने साल हंसाया है और गलतियां तब होती हैं जब होश में नहीं होता. वह काफी परेशान हैं और मुझे लगता है कि उन्हें अभी रिलैक्स करने देना चाहिए. जब वो उठेगा तो सामने कोई नहीं टिकेगा.''

VIDEO: स्पॉटलाइट में फिरंगी की टीम से खास मुलाकात 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krushna Abhishek, Bharti Singh, Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com