विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

कृति सेनन की फोटो ने खींचा सबका ध्यान, बेबी बंप के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आईं एक्ट्रेस

कृति सेनन (Kriti Sanon) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में एक्ट्रेस उदास चेहरे के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं.

Also Read in
कृति सेनन की फोटो ने खींचा सबका ध्यान, बेबी बंप के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आईं एक्ट्रेस
कृति सेनन (Kriti Sanon) की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
  • कृति सेनन की फोटो ने खींचा सबका ध्यान
  • बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस
  • फिल्म 'मिमी' में नजर आने वाली हैं कृति सेनन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म 'पानीपत' और 'हाउसफुल 4' में अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट में भी कृति सेनन ने भी अपने पोज से सबका खूब ध्यान खींचा. लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में एक्ट्रेस उदास चेहरे के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं. इन सबमें जिसने लोगों का सबसे ध्यान खींचा, वह एक्ट्रेस का बेबी बंप था. फोटो में कृति सेनन अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं. 

सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर आई बड़ी खबर, सलमान खान के साथ 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में आ सकते हैं नजर!

बता दें कि कृति सेनन (Kriti Sanon) ने यह अवतार अपनी अगली फिल्म 'मिमी' (Mimi) के लिए अपनाया हुआ है, जिसमें वह एक प्रेग्नेंट महिला के रूप में नजर आने वाली हैं. कृति की यह फिल्म सरोगेसी पर आधारित है. कृति की यह फिल्म साल 2011 में आई नेशनल अवॉर्ड विनर 'माला आई वह्हायचय' की रीमेक है. फिल्म मिमी में कृति के रोल के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, "उन्हें इस फिल्म के लिए 15 किलोग्राम वजह बढ़ाना पड़ा, उन्हें अपने खाने में कार्ब और वसा का सेवन ज्यादा करना पड़ा. वजन के लिए उन्हें पनीर, मिठाई, घी, जंक फूड, तली हुई चीजें, आलू और कई चीजें खानी पड़ीं. उन्हें अपने खाने की मात्रा बढ़ानी पड़ी, साथ ही कई बार बिना भूख के भी खाना खाना पड़ा."

अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने विश्व स्तर पर बनाया रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

बता दें कि एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे. इसके बाद वह 'दिलवाले', 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुप्पी', 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत जैसी कई में दिखाई दीं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Kriti Sanon Photo, Kriti Sanon With Baby Bump, Kriti Sanon Photo Viral On Internet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com