विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

Kriti Sanon ने 'मम्मी नू पसंद' सॉन्ग पर यूं किया झूमकर डांस, रिहर्सल Video हो रहा है Viral

कृति सेनन (Kriti Sanon) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'मेरी मम्मी नू पसंद नही है तू' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Kriti Sanon ने 'मम्मी नू पसंद' सॉन्ग पर यूं किया झूमकर डांस, रिहर्सल Video हो रहा है Viral
कृति सेनन (Kriti Sanon) ने 'मम्मी नू पसंद' सॉन्ग पर किया झूमकर डांस
  • कृति सेनन ने 'मम्मी नूं पसंद' सॉन्ग पर किया डांस
  • वीडियो में दिखा कृति सेनन का जबरदस् अंदाज
  • कृति सेनन का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी एक्टिंग स्किल के लिए काफी जानी जाती हैं. लेकिन एक एक्ट्रेस के साथ-साथ वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं. उनके कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा धूम मचाते हुए नजर आते हैं. उनके एक वीडियो को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, कृति सेनन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'मेरी मम्मी नू पसंद नही है तू' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. कृति सेनन के अंदाज को भी फैन्स पसंद कर रहे हैं.

कृति सेनन (Kriti Sanon) का यह वीडियो फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 13 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो में कृति सेनन के डांस स्टेप और उनके एक्सप्रेशंस तारीफ के लायक हैं. प्रैक्टिस के दौरान भी कृति सेनन जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में कृति सेनन का अंदाज और उनका स्टाइल भी लाजवाब लग रहा है. ब्लैक ड्रेस में डांस करती हुई कृति के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. 

कृति सेनन (Kriti Sanon) के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत' में नजर आई थीं. एक्ट्रेस 'हाउसफुल 4' में जहां अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई दी थीं तो वहीं 'पानीपत' में वह अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं. उनकी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Kriti Sanon Video, Kriti Sanon Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com