विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2021

Kriti Sanon ने 'गोरिया रे छोरिया रे' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ लाजवाब Video

कृति सेनन (Kriti Sanon) इस वीडियो में धमाकेदार अंदाज में डास करती दिख रही हैं. उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है.

Kriti Sanon ने 'गोरिया रे छोरिया रे' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ लाजवाब Video
कृति सेनन (Kriti Sanon) का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

कृति सेनन (Kriti Sanon) ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है. एक तरह उनकी एक्टिंग शानदार है तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस की डांसिंग स्किल भी काफी लाजवाब है. कृति सेनन (Kriti Sanon) के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा धूम मचाते हुए नजर आते हैं. उनके एक वीडियो को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है.  कृति सेनन (Kriti Sanon) इस वीडियो में 'गोरिया रे छोरिया रे' सॉन्ग (Goriya Re Choriya Re Song) पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Sapna Choudhary ने 'लत लग जागी' हरियाणवी सॉन्ग पर यूं किया डांस, देसी क्वीन का Video हुआ वायरल

कृति सेनन (Kriti Sanon) के इस डांस वीडियो को उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में कृति सेनन के डांस स्टेप और उनके एक्सप्रेशंस तारीफ के लायक हैं. प्रैक्टिस के दौरान भी कृति सेनन जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में कृति सेनन का अंदाज और उनका स्टाइल भी लाजवाब लग रहा है. फैन्स उनके इस वीडियो पर हमेशा की तरह खूब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

नेहा कक्कड़ ने जब लाइन में लग दिया था इंडियन आइडल का ऑडिशन, परफॉर्मेंस से जज नहीं थे खुश- देखें Video

बता दें कि कृति सेनन (Kriti Sanon) आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत' में नजर आई थीं. एक्ट्रेस 'हाउसफुल 4' में जहां अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई दी थीं तो वहीं 'पानीपत' में वह अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं. इससे इतर हाल ही एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं. कृति की यह फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म 'मिमी' की शूटिंग के दौरान की थी. कृति सेनन की आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Kriti Sanon Video, Kriti Sanon Dance Video, Kriti Sanon Dance On Goriya Re Choriya Re Song, Kriti Dance Video Viral, Kriti Sanon Dance Video Hits On Internet, Kriti Sanon Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com