विज्ञापन

कोई मिल गया में 11 साल का था बिट्टू सरदार, 34 साल में बना ली दमदार पर्सनैलिटी, 23 साल बाद देख झूम उठे फैंस

कोई मिल गया फिल्म में बिट्टू सरदार बने एक्टर अनुज पंडित शर्मा बहुत क्यूट नजर आए थे. लेकिन अब इतने सालों बाद उनका लुक पूरा बदल गया है और उनकी ताजा तस्वीरें देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं.

कोई मिल गया में 11 साल का था बिट्टू सरदार, 34 साल में बना ली दमदार पर्सनैलिटी, 23 साल बाद देख झूम उठे फैंस
कोई मिल गया में बिट्टू सरदार बने थे अनुज पंडित शर्मा

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की और समय के साथ उनका पूरा लुक बदल गया. ऐसे ही एक कलाकार हैं अनुज पंडित शर्मा, जिन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई कोई मिल गया में बिट्टू सरदार का किरदार निभाया था. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे, लेकिन छोटे बिट्टू ने भी अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब वही मासूम सा दिखने वाला बच्चा बड़ा होकर इतना बदल गया है कि उसे पहचानना मुश्किल हो गया है.

बड़ा होकर बदल गया पूरा लुक

अनुज पंडित शर्मा अब करीब 34 साल के हो चुके हैं और अपने स्मार्ट और आकर्षक लुक के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने कार में बैठकर अपनी फोटो खींचते नजर आ रहे हैं. उनका यह स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. जो बिट्टू कभी एक क्यूट चाइल्ड आर्टिस्ट था, वह अब एक हैंडसम यंग स्टार में बदल चुका है.

फैंस बोले- ये वही बिट्टू है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. कोई उनके लुक को 'किलर' बता रहा है, तो कोई 'जबरदस्त' कहकर तारीफ कर रहा है. कई लोग हैरान होकर पूछ रहे हैं- 'क्या ये वही बिट्टू सरदार है?' अनुज पंडित शर्मा भी अपने फैंस के प्यार से खुश नजर आए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में कई लोगों का धन्यवाद किया. वर्कफ्रंट की बात करें वह टोटल सियाप्पा और परवरिश जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. अब फैंस उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: स्मिता पाटिल की आखिरी ख्वाइश, पति-परिवार नहीं मेकअप आर्टिस्ट से की थी डिमांड, अमिताभ बच्चन के सामने हुई पूरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com