विज्ञापन

जानें क्या होता है ब्रह्म मुहूर्त, सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर क्यों रिलीज हो रहा रामायणम् का ट्रेलर

ब्रह्म मुहूर्त में कोई काम करने से उसे सूर्य का तेज मिलता है. अगर सूर्य का तेज मिलेगा तो उससे प्रसिद्धि अपने आप में मिलेगी. वैसे भी भगवान राम सूर्यवंशी थे तो इससे ब्रह्म मुहूर्त का महत्व और भी बढ़ जाता है.

जानें क्या होता है ब्रह्म मुहूर्त, सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर क्यों रिलीज हो रहा रामायणम् का ट्रेलर
आखिरी सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर क्यों रिलीज हो रहा है रामायण का ट्रेलर
NDTV

2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम् पार्ट 1' का ट्रेलर गुरुवार सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. बीते कुछ सालों में ऐसे पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्म का ट्रेलर इतनी सुबह को रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में ‘रामायणम् पार्ट 1' के ट्रेलर की रिलीज टाइम को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में ज्योतिषशास्त्री राजकुमार धाकरे और ज्योतिष आचार्या डॉ. गौरव कुमार दीक्षित ने बताया है कि हिंदू शास्त्रों में सुबह 4 बजकर 15 मिनट का क्या महत्व होता है.

 ब्रह्म मुहूर्त का महत्व

ज्योतिषशास्त्री राजकुमार धाकरे ने कहा कि शास्त्रों में इस समय को ब्रह्म मुहूर्त माना गया है. ब्रह्म मुहूर्त में कोई काम करने से उसे सूर्य का तेज मिलता है. अगर सूर्य का तेज मिलेगा तो उससे प्रसिद्धि अपने आप में मिलेगी. वैसे भी भगवान राम सूर्यवंशी थे तो इससे ब्रह्म मुहूर्त का महत्व और भी बढ़ जाता है. ब्राह्म मुहूर्ते बुध्येत धर्मार्थौ च चिन्तयेत् यानी ब्रह्म मुहूर्त में जागकर धर्म और अपने जीवन के उद्देश्यों के बारे में चिंतन करना चाहिए. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह समय शारीरिक और मानसिक उत्थान के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है.

शास्त्रों, आयुर्वेद और विज्ञान में खास

ब्रह्म मुहूर्त (रात का अंतिम प्रहर, जो सूर्योदय से लगभग 1 घंटा 36 मिनट पहले यानी लगभग 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच होता है) में जागने और काम करने को हमारे शास्त्रों, आयुर्वेद और विज्ञान तीनों में बेहद कल्याणकारी और शुभ माना गया है. इनके अलावा ज्योतिष आचार्या डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार ‘रामायणम् पार्ट 1' फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज होगा. हिंदू सनातन धर्म के अनुसार ये ब्रह्म मुहूर्त का समय होता है. ये समान पूजा पथ ध्यान और नई ऊर्जा के साथ नया कार्य करने के लिए शुभ है. इस समय जो भी पूजा या साधना की जाए, इसमें मुझे जल्दी सफलता मिलती है.

फिल्म के बारे में

आपको बता दें कि ‘रामायणम् पार्ट 1' में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और संगीत ऑस्कर विजेता हैं. जिमर और ए.आर. रहमान ने दिया है. ‘रामायणम् पार्ट 1' को शुरुआत से ही दुनिया भर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें एक खास अंग्रेजी संस्करण भी शामिल होगा. 

ये भी पढ़ें: 22 साल पहले आई थी ये फिल्म, हीरो से ज्यादा थे फिल्म में क्रिकेटर, कपिल देव और हरभजन सिंह ने तो जमकर की थी कॉमेडी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Budget, Ramayana Film, Ramayana Trailer, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com