सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) सीजन 12 में इस वीकेंड किशोर कुमार (Kishor Kumar) के 100 गानों का एक स्पेशल एपिसोड प्रस्तुत किया जा रहा है. इंडियन आइडल हमेशा से देश के सबसे बेहतरीन म्यूजिकल टैलेंट को प्रस्तुत करता आ रहा है और लगातार एक से बढ़कर एक शानदार गायकों को सामने ला रहा है. इसी विरासत का समर्थन करने और गायकों का हौसला बढ़ाने के लिए लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार इस वीकेंड खास मेहमान बनकर इस शो में आएंगे. सभी जज - नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और अनु मलिक सिंगर का स्वागत करेंगे. इन सभी कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को 90 के दशक के सुनहरे दौर में ले जाएंगी.
#AmitKumar ji ne shaam mein bhar diya apni aawaz ka jadoo! Dekhiye #100SongsOfKishoreKumar #IndianIdol2020 iss weekend raat 9:30 baje sirf Sony par.@iAmNehaKakkar @VishalDadlani #HimeshReshammiya #AdityaNarayan @fremantle_india @The_AnuMalik @GangulyAmitK pic.twitter.com/YJFRMP8ySo
— sonytv (@SonyTV) May 6, 2021
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इस मौके पर 'तेरे बिना जिंदगी से कोई', 'शोखियों में घोला जाए' और 'भीगी भीगी रातों में' जैसे गानों पर अरुणिता कांजीलाल की शानदार परफॉर्मेंस ने जजों और दर्शकों समेत अमित कुमार को भी हैरान कर दिया. बॉलीवुड लेजेंड किशोर कुमार के सुपुत्र तो अरुणिता की गायन कुशलता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अरुणिता को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इंडस्ट्री पर निर्भर न रहकर खुद अपने गाने कंपोज करें क्योंकि वो बहुत टैलेंटेड सिंगर हैं. इसी कढ़ी में अमित जी ने 'शोखियों में घोला जाए' गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. ये गाना फिल्म प्रेम पुजारी का है.
अमित कुमार ने बताया, "फिल्म प्रेम पुजारी की रिलीज के दौरान मेरे पिता किशोर जी ने एस डी बर्मन जी से शरारत करते हुए कहा था कि वो AC वाले सिनेमाघरों में नहीं बैठेंगे क्योंकि उन्हें गले में समस्या होती है और AC में बैठने से वो सहज महसूस नहीं करते हैं। इसलिए उन्होंने एस डी बर्मन जी से कहा कि यह फिल्म बिना एयर कंडीशनर वाले सिनेमाघरों में रिलीज करें"
आगे अरुणिता की परफॉर्मेंस पर अमित कुमार ने कहा, "मुझे आपका चेहरा बहुत शरारती लगता है और मैं आपके लिए 'चेहरा है या चांद खिला है' गाना चाहता हूं. इसके आगे वे कहते हैं कि आज की दुनिया में आप एक प्लेबैक वॉइस नहीं हैं, बल्कि आप एक सुपरस्टार की आवाज हैं. आप में असीम क्षमता है. बाद में अमित जी और अरुणिता ने 'क्या यही प्यार है' पर एक डुएट गाना भी गाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं